The Lallantop

हांगकांग सिक्सेज में भारत से जीत पर पाकिस्तानी पीएम ने गलत बधाई संदेश दिया, गंदा ट्रोल हो गए!

Hong Kong Sixes 2026 : पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हरा दिया. इस जीत पर बधाई देते हुए पाकिस्तानी पीएम Shehbaz Sharif ने अपने पोस्ट में एक बड़ी फैक्चुअल गलती कर दी. इसके बाद फैंस ने उन्हें छोटे टूर्नामेंट की जीत का जश्न मनाने पर जमकर ट्रोल किया.

Advertisement
post-main-image
हांगकांग सिक्सेज में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया. (Courtesy : Reuters/Hong Kong Sixes )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान ने हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेज 2026 में भारत को चार विकेट से हराया और इस मैच की जीत पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी।
  • यह टूर्नामेंट एक एग्जीबिशन मैच है जिसमें पाकिस्तान का पहला मैच यूएई के खिलाफ था, जिसे पाकिस्तान ने एक विकेट से हारा था जबकि प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ मैच को पहला मैच बताया।
  • फैंस ने प्रधानमंत्री की गलती पर आलोचना की और भारत के साथ असली अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान की पिछड़ी स्थिति का हवाला देते हुए इस जीत पर अधिक उत्साह दिखाने पर सवाल उठाए।

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने भारत को हरा दिया. बस फिर क्या था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) से खुशी संभाली नहीं गई. उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दे डाली. लेकिन ये बधाई उन्हें भारी पड़ गई. खुद पाकिस्तानी फैंस ने ही अपनी सरकार की क्लास लगा दी.

Advertisement

मामला हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेज (Hong Kong Sixes) 2026 का है. ये 6-6 खिलाड़ियों वाला एक छोटा सा टूर्नामेंट है. 30 अक्टूबर को इसमें भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई. पाकिस्तान ने ये मैच चार विकेट से जीत लिया. इस जीत के बाद पीएम शहबाज शरीफ ने 'X' पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि हांगकांग सिक्सेज के शुरुआती मुकाबले में भारत पर शानदार जीत के लिए लड़कों को बधाई. उन्होंने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी की मेहनत की भी खूब तारीफ की.

pm pak x post
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का एक्स पर पोस्ट. (X)
फैंस ने पकड़ ली गलती

बस यहीं शहबाज शरीफ से एक बड़ी चूक हो गई. उन्होंने भारत वाले मैच को पाकिस्तान का पहला मुकाबला बता दिया. जबकि सच ये है कि पाकिस्तान अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेल चुका था. मजे की बात ये कि उस मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से हार मिली थी.

Advertisement

फैंस ने तुरंत इस गलती को पकड़ लिया. लोगों ने शहबाज शरीफ को ट्रोल करना शुरू कर दिया. फैंस ने सवाल उठाया कि एक एग्जीबिशन टूर्नामेंट में जीत पर प्रधानमंत्री क्यों खुश हो रहे हैं? असली इंटरनेशनल क्रिकेट में तो टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान का हाल बेहाल रहता है. ऐसे में एक रैंडम जीत पर पाकिस्तानी पीएम इतना भौकाल क्यों काट रहे हैं?

fan reaction
पाकिस्तानी पीएम के मजे लेते इंडियन फैंस. 
pak fans reaction
पाकिस्तानी फैन ने भी नाराजगी जताई. (X)
pak fan reaction
पाकिस्तानी फैन ने नकवी की तारीफ पर नाराजगी जताई. (X)
pak fans reaction
पाकिस्तानी पीएम पर तंज कसते फैंस. (X)

ये भी पढ़ें : ग्लेन फिलिप्स का तोड़ क्या है? T20 में टीम इंडिया को बुरी तरह कूटा, वनडे सीरीज में क्या हाल करेंगे?

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें, तो पाकिस्तान ने टॉस जीता. पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने छह ओवर में पांच विकेट खोकर 88 रन बनाए. शशांक सिंह ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 40 रन कूट दिए. लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. नीतीश राणा ने 19 और राहुल त्रिपाठी ने सिर्फ 9 रन बनाए.

Advertisement

पाकिस्तान को जीत के लिए 89 रन चाहिए थे. ये टारगेट उन्होंने महज 3.5 ओवर में हासिल कर लिया. अब्बास अफरीदी ने पहले ही ओवर में कृणाल पंड्या की बखिया उधेड़ दीं. उन्होंने पंड्या को लगातार पांच छक्के जड़े. अब्बास ने 8 गेंदों पर 35 रन ठोके. वहीं, ख्वाजा नाफे 12 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने मिलकर 13 गेंदों में 59 रन जोड़ डाले और मैच को पूरी तरह एकतरफा कर दिया.

इस जीत के साथ पाकिस्तान अपने ग्रुप C में टॉप पर पहुंच गया है. उनके दो मैचों में दो पॉइंट्स हैं. वहीं, भारतीय टीम बिना किसी पॉइंट के सबसे नीचे है. भारत का अगला मुकाबला यूएई से है. टूर्नामेंट में बने रहने के लिए टीम इंडिया को ये मैच हर हाल में जीतना होगा.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

Advertisement