The Lallantop

क्या प्रिंस यादव टीम इंडिया के 'डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट' बन सकते हैं?

डेथ ओवर्स में कीवी बैटर्स प्रिंस यादव के खिलाफ खुलकर नहीं खेल पाए. उन्होंने यही लाइन लेंथ अगले दो मैचों में भी बरकरार रखी. पिछली तीन इनिंग्स में उन्होंने स्लॉग ओवर्स में जिस तरह बॉलिंग की, उससे लगा कि वह डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट बॉलर बन गए हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रिंस यादव वनडे सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस कर सकते हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रिंस यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में मयंक यादव की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया, जहां उन्होंने डेथ ओवर्स में प्रभावशाली गेंदबाजी की।
  • प्रिंस यादव को खेलने का मौका इसलिए मिला क्योंकि पहले T20I में वे टीम का हिस्सा नहीं थे और प्रसिद्ध कृष्णा की हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टी20 और वनडे टीम में बदलाव की संभावना थी।
  • प्रिंस यादव की डेथ ओवर्स में कुशल गेंदबाजी के कारण उन्हें वनडे सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में मौका मिल सकता है, क्योंकि कृष्णा फिटनेस कारणों से बाहर हैं।

प्रिंस यादव (Prince Yadav) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में मौका नहीं मिला. उनकी जगह मयंक यादव खेले. प्रिंस को दूसरे T20I तक इंतजार करना पड़ा. दूसरे T20I में प्रिंस को मयंक की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में हुए दूसरे मुकाबले में प्रिंस यादव ने डेथ ओवर्स में जबरदस्त बॉलिंग की. उन्होंने अपनी पेस और बाउंस से इम्पैक्ट डाला.

Advertisement

डेथ ओवर्स में कीवी बैटर्स प्रिंस यादव के खिलाफ खुलकर नहीं खेल पाए. उन्होंने यही लाइन लेंथ अगले दो मैचों में भी बरकरार रखी. पिछली तीन इनिंग्स में उन्होंने स्लॉग ओवर्स में जिस तरह बॉलिंग की, उससे लगा कि वह डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट बॉलर बन गए हैं.

पहले मैच में डाला इम्पैक्ट

प्रिंस यादव जब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उतरे, तो उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग की. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले उनसे पावरप्ले में बॉलिंग कराई. प्रिंस पावरप्ले में कारगर रहे. उन्होंने इंपैक्टफुल बॉलिंग करते हुए एक विकेट भी निकाला. इसके बाद प्रिंस डेथ ओवर्स में बॉलिंग करने आए. उन्होंने डेथ ओवर्स में दो ओवर डाले. इस दौरान प्रिंस ने कसी बॉलिंग की. न्यूजीलैंड के जो बैटर भारत के दूसरे बॉलर्स पर अटैक कर रहे थे. वे प्रिंस यादव के खिलाफ रन नहीं बना पाए. प्रिंस यादव ने डेथ ओवर्स में 2 ओवर डाले और 21 रन दिए. वहीं, मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर्स में 30 रन दिए थे. 

Advertisement

इसके बाद तीसरे T20I में वह थोड़ा महंगे रहे. इस मुकाबले में उन्होंने पहले पांचवें और फिर आठवें ओवर में बॉलिंग की. इन 2 ओवर्स में उन्होंने 25 कंसीड किए. लेकिन, जब डेथ ओवर्स में वह गेंदबाजी करने आए, तो प्रिंस ने फिर क्लास दिखाई. तीसरे T20I में उन्होंने 16वां और 20वां ओवर डाला. इस दौरान प्रिंस यादव ने 16वें ओवर में 9 और 20वें ओवर में 10 रन दिए. 

प्रिंस यादव का डेथ ओवर्स में शानदार बॉलिंग करने का सिलसिला चौथे T20I में भी जारी रहा. हालांकि, यह हाई स्कोर वाला था. कीवियों ने इस मुकाबले में 259 रन स्कोर करके सीरीज का हाईएस्ट टोटल बनाया. डेथ ओवर्स में न्यूजीलैंड के बैटर ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बैटिंग की. लेकिन, जब प्रिंस यादव न्यूजीलैंड की पारी का 18वां ओवर डालने आए, तो ग्लेन फिलिप्स भी उनके खिलाफ रन नहीं बना सके. 18वें ओवर में प्रिंस यादव ने 6 रन देकर एक विकेट भी निकाला. इससे पहले प्रिंस ने पिछले 3 ओवर्स में 43 रन दिए थे. 

आंकड़ों पर नजर डालें, तो प्रिंस यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डेथ ओवर्स में अब तक दमदार बॉलिंग की है. इस सीरीज में उन्होंने डेथ ओवर्स में 5 ओवर डाले हैं. जिनमें सिर्फ 45 रन दिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार का करियर खत्म! मोर्कल के भरोसे के बावजूद चौथे T20I से ड्रॉप

प्रसिद्ध को कर सकते हैं रिप्लेस

T20I सीरीज में प्रिंस यादव की शानदार बॉलिंग पर टीम मैनेजमेंट की भी नजर होगी ही. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस कर सकते हैं. प्रसिद्ध हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में चोट लगी थी. तब से वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट की जरूरत होगी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने प्रिंस यादव अच्छा विकल्प हैं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement