जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी (Auqib Nabi) न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन ODI मैचों में भी दिखेंगे. उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है. इसके साथ ही नबी अब पूरी पांच मैचों की सीरीज का हिस्सा बन गए हैं. पहले उन्हें सिर्फ चौथे और 5वें मैच के लिए चुना गया था. लेकिन मेंस सिलेक्शन कमिटी ने अब फैसला बदल दिया है. उन्हें सीरीज की शुरुआत से ही टीम के साथ जोड़ लिया गया है.
प्रसिद्ध की जगह लेगा जम्मू का ये धाकड़ पेसर! NZ के खिलाफ ODI स्क्वॉड में फेरबदल
Ind vs NZ ODI Series : भारतीय पेसर Prasidh Krishna हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के पेसर Auqib Nabi को पहले तीन ODI मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है.

आकिब नबी को यह मौका क्यों मिला? वजह हैं भारतीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna). प्रसिद्ध हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरी ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं. गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा ODI खेला गया था. उसी मैच में प्रसिद्ध को यह चोट लगी थी. वो अब तक इससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. उस मैच में मैदान छोड़ने से पहले उन्होंने 5 ओवर फेंके थे. 45 रन देकर एक विकेट भी झटका था.
अनऑफिशियल टेस्ट में किया था इंप्रेस30 साल के प्रसिद्ध को पहले फिटनेस की शर्त पर ODI स्क्वॉड में रखा गया था. मतलब फिट हुए तो खेलेंगे. लेकिन टीम मैनेजमेंट रिस्क लेने के मूड में नहीं है. मैनेजमेंट चाहता है कि वो आने वाली टेस्ट सीरीज के लिए वो सौ फीसदी फिट रहें. इसलिए प्रसिद्ध इन ODI मैचों के लिए टीम के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे.
उधर, आकिब नबी ने हाल ही में न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ इंडिया 'ए' के पहले अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार बॉलिंग की थी. तभी से वो एक मजबूत विकल्प के तौर पर देखे जा रहे थे. लिंकन में खेले गए पहले इस मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे. उनकी गेंदों का सीम मूवमेंट गजब था. वहां मौजूद सिलेक्टर्स प्रज्ञान ओझा और अजय रात्रा की नजर उन पर पड़ गई. और अब उन्हें इसका इनाम मिल गया है.
ये भी पढ़ें : यशस्वी लगातार तीसरी पारी में फ्लॉप! पहले ही ओवर में कीवी बॉलर ने दिया झटका
पहले 3 मैचों के लिए अपडेटेड ODI टीमनबी के जुड़ने के बाद पहले तीन मैचों का स्क्वॉड अपडेट हो गया है. इन तीन मैचों में टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे. वहीं, श्रेयस अय्यर उप-कप्तान की भूमिका में होंगे. टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी हैं. साथ ही केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं. पहले तीन ODI के लिए पूरी टीम इस प्रकार है:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए) और आकिब नबी.
आकिब नबी चौथे और पांचवें ODI में भी टीम के साथ बने रहेंगे. हालांकि, सीरीज के आखिरी दो मैचों में कप्तानी बदल जाएगी. तब श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे. इस आखिरी चरण के लिए तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र को भी टीम में जोड़ा गया है.
प्रसिद्ध का फोकस अब टेस्ट सीरीज परप्रसिद्ध कृष्णा का बाहर होना भारत के ODI प्लान के लिए एक झटका जरूर है. लेकिन टीम मैनेजमेंट की प्राथमिकता साफ है. वो चाहते हैं कि प्रसिद्ध टेस्ट सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में अहम रोल निभाया था. उन्होंने अपने नौ टेस्ट मैचों में 32 विकेट झटके हैं. द ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में भी उनकी बॉलिंग शानदार रही थी.
4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की इस ODI सीरीज में भारत का पेस अटैक थोड़ा कम अनुभवी दिख रहा है. अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और आकिब नबी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव काफी कम है. इस ग्रुप में मोहम्मद सिराज इकलौते ऐसे पेसर हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा ODI खेले हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह को टेस्ट सीरीज पर फोकस करने के लिए इस सीरीज से आराम दिया गया है.
वीडियो: क्या अक्षर पटेल को आकिब नबी पर भरोसा नहीं?












