अभिषेक शर्मा. पूर्व पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर की नजर में स्लॉगर. लगातार तीन बार डक पर आउट होने के बाद आखिर उनके बल्ले से रन निकले. साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 World Cup के सुपर-8 मैच में अभिषेक ने खाता तो खोल लिया. लेकिन उनके बल्ले से बड़ी पारी फिर भी नहीं आई. जिसके बाद मोहम्मद आमिर ने अभिषेक को एक बड़ी और अहम सलाह दे दी है. आमिर ने कहा कि अभिषेक को अपनी टेक्नीक में थोड़ा बदलाव करना होगा.
अगर ये काम कर लिया तो फिर सब बढ़िया... क्या आमिर की बात मानेंगे अभिषेक शर्मा?
Abhishek Sharma Mohammad Amir: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. टीम का रन रेट -3.800 है, जो सबसे बड़ा सिरदर्द है. इंडियन टीम को अब अपने दोनों मैच तो जीतने ही होंगे. साथ ही रन रेट भी सुधारना होगा. इसके लिए मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को एक बड़ी और अहम सलाह दी है.


साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मैच में अभिषेक 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. लेकिन वो मार्को यानसन की स्लोअर बॉल में फंस गए. और कैच आउट हो गए. मैच के बाद पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के एक शो में पूर्व पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक की बैटिंग पर बात की. उन्होंने कहा,
“मैं एक बॉलर के तौर पर अभिषेक की बैटिंग पर बात कर रहा था. शायद स्लॉगर वर्ड लोगों को बुरा लगा. लेकिन अभिषेक की जो टेक्नीक है, एक अच्छा बॉलर और अच्छी टीमें उसे फंसा सकती हैं.”
आमिर ने आगे कहा,
टेक्नीक पर काम करना चाहिए“साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसने जो 15 रन किए, वो सारे रन खराब गेंदों पर आए थे. जितनी बॉल्स रबाडा ने अंदर डालीं, वो अभिषेक को समझ नहीं आ रही थीं. लेकिन प्लेयर जो भी है, वो दिलेर तो है. तीन डक के बाद भी उसका इंटेंंट वही था. वो बैकफुट पर नहीं था, और किसी प्रेशर में नहीं था. ये सबसे बड़ा पॉजिटिव है.”
अभिषेक शर्मा को सलाह देते हुए आमिर ने कहा,
“एक सीनियर प्लेयर के तौर पर अभिषेक को मेरा मैसेज ये है कि इंटरनेशनल क्रिकेट आपकी टेक्नीक को एक्सपोज करता है. अगर वो अपनी टेक्नीक पर थोड़ा काम कर लेगा, या थोड़ा पेशेंस ले आएगा तो सब ठीक हो जाएगा. उसके पास स्किल्स हैं, अब उन्हें कैसे काम में लाना है वो उनके ऊपर है.”
इंडियन टीम की परफॉर्मेंस पर भी आमिर ने बात की. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस मैच में एक्सपोज हुई है. आमिर बोले,
“इंडियन टीम ने इस वर्ल्ड कप में पहली बार चेज किया, और टीम पूरी तरह एक्सपोज हो गई. ये लोग भूल रहे हैं कि इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा हुआ करते थे, जो सिचुएशन के हिसाब से मैच को लेकर चलते थे.”
आमिर ने टॉप ऑर्डर में लेफ्ट हैंड बैटर्स होने पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि टीमें ऑफ स्पिनर्स लगा कर शुरू में ही इन्हें फंसा लेती हैं. और ऐसे में 180 जैसा टारगेट चेज करना कठिन हो जाता है. आमिर ने कहा कि कोई टीम कितनी भी बड़ी हो, जब तक सही कॉम्बिनेशन नहीं खिलाया जाएगा बड़ी टीम उन्हें एक्सपोज कर ही देगी.
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. टीम का रन रेट -3.800 है, जो सबसे बड़ा सिरदर्द है. इंडियन टीम को अब अपने दोनों मैच तो जीतने ही होंगे. साथ ही रन रेट भी सुधारना होगा. किसी भी मैच में हार, टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी.
वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर क्यों बताया?






















