अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भौकाल जारी है. 23 अक्टूबर को उन्होंने कमाल कर दिया. जिम्बाब्वे को हराकर ट्राई-सीरीज का खिताब जीत लिया. इस जीत का सीधा असर ICC वनडे रैंकिंग पर दिखा. अफगानिस्तान ने अंग्रेजों यानी इंग्लैंड को पछाड़ दिया है. वो अब रैंकिंग में सातवें नंबर पर आ गए हैं.
अंग्रेजों से आगे निकला अफगानिस्तान! ICC वनडे रैंकिंग में बड़ा उलटफेर
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर ट्राई-सीरीज का खिताब जीत लिया. इस शानदार जीत के साथ अफगानिस्तान ICC वनडे टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को पछाड़कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है. फाइनल में Rashid Khan ने शानदार गेंदबाजी की और Ibrahim Zadran ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली.

शारजाह में खेले गए इस फाइनल में अफगानी गेंदबाजों ने गदर काटा. जिम्बाब्वे की पूरी टीम महज 169 रनों पर ढेर हो गई. राशिद खान ने फिर अपना जादू दिखाया. उन्होंने तीन विकेट चटकाए. फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी और बिलाल सामी को भी दो-दो विकेट मिले. इसके बाद बैटिंग में भी कोई टेंशन नहीं दिखी.
अफगानिस्तान ने 35वें ओवर में ही आसानी से टारगेट चेज कर लिया. इब्राहिम जादरान ने नाबाद 70 रन कूटे. उन्होंने 96 गेंदों में चार चौके और एक छक्का जमाया. पहले रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ 68 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की.
गुरबाज 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिर कप्तान रहमत शाह के साथ 82 रन जोड़े. रहमत ने 43 रनों की शानदार पारी खेली. जादरान को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. वहीं, पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट लेने वाले राशिद खान 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने.
टीमों की ICC ODI रैंकिंगयेे भी पढ़ें : गंभीर का गुरु मंत्र कर गया काम! तिलक वर्मा ने कोच को क्यों दिया जीत का क्रेडिट?
ट्राई सीरीज जीतकर अफगानिस्तान को दो रेटिंग पॉइंट्स मिले. इससे वो 8वें से 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उधर, इंग्लैंड का बुरा हाल है. रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका से हारने के बाद इंग्लैंड 8वें नंबर पर खिसक गया. इंग्लैंड की हार का फायदा श्रीलंका को मिला. वो अब छठे स्थान पर पहुंच गया है.
वहीं, जिम्बाब्वे ने फाइनल में पहुंचने से दो अंक कमाए. लेकिन वो 11वें नंबर पर ही हैं. बांग्लादेश के लिए ये टूर्नामेंट किसी बुरे सपने जैसा रहा. वे एक भी मैच नहीं जीत पाए. उन्होंने अपने दो अंक गंवाए और नौवें नंबर पर अटके हुए हैं.
वहीं, टीम इंडिया की बात करें तो, वो टॉप पर बने हैं. उनके फिलहाल 115 रेटिंग अंक हैं. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. न्यूजीलैंड के 109 पॉइंट्स हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज 4 नवंबर से शुरू होनी है. 5 मैचों की इस सीरीज का असर भी ICC रैंकिंग पर जरूर पड़ेगा.
वीडियो: भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी, कोच गौतम गंभीर को इतना समय क्यों लगा?









