टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 30 सितंबर 2026 को ODI में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में बनाया. इस मुकाबले मे शुभमन ने 117 बॉल्स पर डबल सेंचुरी पूरी की. गिल की इस फास्टेस्ट सेंचुरी के बाद, उम्मीद थी कि यह कीर्तिमान कुछ समय साल तक उनके नाम रहेगा. खैर! क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए. लेकिन, गिल का कीर्तिमान इतनी जल्दी टूट जाएगा. इसकी उम्मीद नहीं थी. 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गिल का वनडे में फास्टेस्ट डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया. उन्होंने यह रिकॉर्ड तोड़ पारी श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेली.
शुभमन गिल का ये रिकॉर्ड महीने भर भी न टिका, हैरी ब्रूक ने जड़ी सबसे तेज डबल सेंचुरी
हैरी ब्रूक ODI में डबल सेंचुरी लगाने वाले चौथे कप्तान हैं. इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बराबरी कर ली. सहवाग ने 2011 में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी. फिर, 2017 में रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा.

हैरी श्रीलंका के खिलाफ 17वें ओवर में बैटिंग करने आए. उस समय इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 85 रन था. शुरुआत में ब्रूक को बैटिंग करने में परेशानी हुई. वह 7 ओवर तक कोई बाउंड्री नही लगा पाए. इसके बाद उन्होंने 24वें ओवर्स से अटैक करना शुरू किया. इस ओवर में उन्होंने कमिंदु मेंडिस के ओवर में 2 छक्के मारे. इसके बाद फिर हैरी ब्रूक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने श्रीलंका के हर बॉलर की जमकर कुटाई की. इस दौरान उन्होंने 75 बॉल्स पर सेंचुरी पूरी की.
शतक पूरा करने के बाद हैरी ब्रूक ने गियर बदला. उन्होंने अगले 100 रन सिर्फ 39 बॉल्स पर जड़ दिए. ब्रूक ने 114 बॉल्स पर ODI में सबसे तेज डबल सेंचुरी पूरी की. उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने शुभमन के वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी के रिकॉर्ड को 22 दिन में तोड़ दिया. गिल ने 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था.
हैरी ब्रूक ODI में डबल सेंचुरी लगाने वाले चौथे कप्तान हैं. इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बराबरी कर ली. सहवाग ने 2011 में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी. फिर 2017 में रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा. जबकि, पिछले महीने शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए ODI में डबल सेंचुरी लगाई.
नॉन ओपनर के तौर पर ODI में यह हैरी ब्रूक का हाईएस्ट स्कोर है. इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन बनाए थे. तब मैक्सवेल छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे.
हैरी ब्रूक पाकिस्तान की धरती पर ODI में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बैटर हैं. इससे पहले पाकिस्तान की सरजमीं पर वनडे में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड गैरी कर्स्टन के नाम था. कर्स्टन ने 1996 क्रिकेट वर्ल्ड कप में UAE के खिलाफ रावलपिंडी में 188 रन बनाए थे.
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 430 रनों का टारगेट दिया. इतना बड़ा लक्ष्य देने के बाद इंग्लैंड की जीत लगभग तय थी. उसे पता नहीं था कि उसके आड़े अविष्का फर्नांडो, पवन रत्नायके और दासुन शनाका आ जाएंगे. 430 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम मैच में कभी बैक फुट पर नहीं दिखी. उसके बैटर्स ने लगातार इंग्लैंड के बॉलर्स पर अटैक किया.
ये भी पढ़ें: हैरी ब्रूक के दोहरे शतक पर पानी फिरा, श्रीलंका ने 430 रनों का टारगेट चेज कर लिया
श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो और दासुन शनाका ने 97-97 रनों की पारियां खेलीं. इसके अलावा पवन रत्नायके ने शानदार शतक जड़ा. पवन ने 106 बॉल्स में 130 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में जनित लियानागे ने 27 बॉल्स पर 61 रन जड़े. इन बैटर्स की धुआंधार पारियों के चलते श्रीलंका ने एक गेंद बाकी रहते 8 विकेट पर 430 रनों का टारगेट हासिल कर लिया.
यह ODI हिस्ट्री में दूसरा सबसे बड़ा हाईएस्ट रन चेज है. इससे पहले 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 435 रनों का टारगेट चेज किया था.
वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी













