The Lallantop

न्यूजीलैंड A के खिलाफ इंडिया A का सरेंडर! केएल राहुल-साई सुदर्शन समेत 5 बैटर खाता तक नहीं खोल सके

India A vs New Zealand A के बीच अनऑफिशियल टेस्ट की पहली इनिंग्स से भारतीय खेमे के पत्ते खुल गए. पता चला कि टेस्ट सीरीज में इंडियन बैटर्स को पेस से दिक्कत होने वाली है. इंडिया A के पांच बैटर डक पर आउट होकर चलते बने.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड A के खिलाफ इंडिया A के 5 बैटर्स खाता नहीं खोल पाए. ( Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच लिंकन में खेला गया पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच जिसमें इंडिया A की पहली इनिंग्स में टीम सिर्फ 113 रन पर ऑल आउट हो गई।
  • इस मैच का आयोजन भारत और न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों में अनुकूलित करने के लिए किया गया है, जिसमें इंडिया A के बल्लेबाज तेज गेंदबाजी के सामने कमजोर साबित हुए।
  • इस प्रदर्शन के बाद संभावना जताई जा रही है कि भारतीय बल्लेबाजों को आगामी टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज़ी के खिलाफ अपनी रणनीति में सुधार करना होगा।

इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट न्यूजीलैंड के लिंकन में खेला जा रहा है. पहली इनिंग्स में इंडिया A की बैटिंग फ्लॉप रही. इंडिया A टीम के बैटर न्यूजीलैंड A के पेस के आगे मात खा गए. केएल राहुल, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर समेत इंडिया A के 5 बैटर खाता तक नहीं खोल पाए. न्यूजीलैंड A की तरफ से पेसर साइमन कीन ने रफ्तार का समां बांधा. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विकेट्स का ‘पंजा’ खोला.

Advertisement

साइमन कीन की जबरदस्त बॉलिंग के चलते इंडिया A सिर्फ 113 रनों पर ढेर हो गई. इस मुकाबले में टीम इंडिया के ज्यादातर वे प्लेयर खेल रहे हैं, जिन्हें टेस्ट सीरीज में मौका दिया सकता है. 

इन दिनों भारत की सीनियर टीम भी न्यूजीलैंड के टूर पर है. वो कीवी टीम के खिलाफ वाइट बॉल क्रिकेट सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम T20 और ODI सीरीज के बाद कीवियों के खिलाफ 2 टेस्ट मैच भी खेलेगी. इस टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच 3 अनऑफिशियल टेस्ट का आयोजन किया गया है. इन अनऑफिशियल टेस्ट के दौरान इंडियन प्लेयर्स के पास खुद को न्यूजीलैंड की कंडीशन के मुताबिक ढालने का मौका है.

Advertisement
पेस के आगे बेबस हुए इंडियन बैटर्स

लेकिन, अनऑफिशियल टेस्ट की पहली इनिंग्स से भारतीय खेमे के पत्ते खुल गए. पता चला कि टेस्ट सीरीज में इंडियन बैटर्स को पेस से दिक्कत होने वाली है. टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने उतरे न्यूजीलैंड A के बॉलर्स ने शुरुआत से ही कंडीशन का फायदा उठाया. फ्रेजर शीट ने केएल राहुल को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. राहुल सिर्फ 8 बॉल्स तक क्रीज पर टिक पाए. 

इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने इनिंग्स संभालने की कोशिश की. लेकिन, ये पार्टनरशिप ज्यादा देर नहीं चली. जैक गिब्सन ने जायसवाल को आउट कर दिया. यशस्वी ने 45 बॉल्स पर 17 रन बनाए. 

इस बीच, देवदत्त पडिक्कल ने कुछ कॉन्फिडेंस दिखाने की कोशिश की. लेकिन, लेकिन गिब्सन ने उन्हें भी आउट कर दिया. पडिक्कल 77 बॉल्स पर 32 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद इंडिया A के विकेट्स का पतझड़ लग गया. 

Advertisement
साइमन कीन ने झटके 5 विकेट

साइमन कीन की रफ्तार के आगे इंडियन बैटर्स बेबस नजर आए. उन्होंने साई सुदर्शन को डक पर आउट किया. फिर उन्होंने एक रन पर ध्रुव जुरेल को पवेलियन की राह दिखाई. जैक गिब्सन ने वॉशिंगटन सुंदर को बगैर खाता खोले ग्राउंड से बाहर भेज दिया.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को विमेंस T20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी चाहिए, टीम इंडिया कहां खेलेगी?

इस दौरान साइमन कीन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टेलेंडर्स को टिकने नहीं दिया. कीन ने आकिब नबी को 5 रन पर आउट किया. इसके बाद उन्होंने आकाशदीप और मुकेश चौधरी को जीरो पर आउट कर दिया. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement