The Lallantop

बुमराह नहीं रहे नंबर 1 टेस्ट बॉलर, मिचेल स्टार्क ने छोड़ा पीछे

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है. बुमराह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह काफी समय से टेस्ट में नंबर 1 गेंदबाज थे. (Photo-pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया और जसप्रीत बुमराह को नंबर दो पर ला दिया गया है।
  • जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, जिससे उन्होंने कई मैच नहीं खेले और उनकी रैंकिंग गिरने का कारण बना।
  • बुमराह की गैरमौजूदगी में मिचेल स्टार्क को नंबर एक पोजीशन मिली है, जबकि भविष्य में बुमराह की एशियन गेम्स में वापसी की संभावना बनी हुई है।

भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह से उनका नंबर वन का ताज छिन गया है. टेस्ट फॉर्मेट में अब तक नंबर वन की जगह पर काबिज बुमराह को रिप्लेस कर दिया गया है. उन्हें रिप्लेस किया है, ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने. इस पेसर ने दो स्थानों का जंप लगाकर नंबर वन रैंक हासिल किया है.

Advertisement

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए थे. उन्होंने इस तरह अपने देश को जीत दिलाई. इस प्रदर्शन ने उन्हें रैंकिंग में भी फायदा पहुंचाया है. वह इस मैच से पहले तीसरे स्थान पर थे और अब नंबर वन हैं. जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. स्टार्क के साथी और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है. वह पांचवें से चौथे स्थान पर आ गए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है. बुमराह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है. चोट के कारण वह कई सीरीज से बाहर रहते हैं. अक्सर इसका असर रैंकिंग पर नजर आता है. अगर वह सीरीज खेल रहे होते तो शायद स्टार्क को यह मौका नहीं मिलता. एशियन गेम्स के दौरान उनकी वापसी हो सकती है.

Advertisement
जडेजा और सिराज भी रैंकिंग में ख‍िसके

इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन और जोश टंग को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है.  लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की जीत में दोनों ने अहम भूमिका निभाई थी. रॉबिन्सन अब 15 स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट रैंकिंग में 11वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, टंग 16 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका के असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या को भी पांच-पांच स्थानों का फ़ायदा हुआ है, जबकि भारत के मोहम्मद सिराज चार और रवींद्र जडेजा तीन स्थान खिसक गए हैं.

यह भी पढ़ें- दिनुशा की बैक-टू-बैक सेंचुरी भी नहीं टाल पाई श्रीलंका का फॉलोऑन 

अगर बल्लेबाजी की बात करें तो ऋषभ पंत को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है. वह छह स्थान की छलांग लगाकर टॉप 10 में एंट्री कर चुके हैं. वह फिलहाल सातवें स्थान पर हैं. वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल आठवें स्थान पर हैं. यशस्वी जायसवाल को दो स्थानों का नुकसान हुआ है. वह नौवें से 11वें नंबर पर खिसक गए हैं. 

Advertisement

वीडियो: Yashasvi Jaiswal को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, ICC ने Sri Lankan Bowler को भी दी सजा

Advertisement