टीम इंडिया के सबसे अहम पेसर जसप्रीत बुमराह की इंजरी टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा सिरदर्द है. श्रीलंका में चल रही टेस्ट सीरीज में भी बुमराह इंजरी के कारण शामिल नहीं हो सके. ऐसे में टीम की पेस बॉलिंग अटैक का सारा दारोमदार मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर आ गया था. सिराज ने इंग्लैंड में अपना वर्थ दिखा दिया था. लेकिन, मैनेजमेंट प्रसिद्ध को लेकर बहुत श्योर नहीं था. हालांकि, इस सीरीज में जिस तरह प्रसिद्ध कृष्णा ने पेस अटैक को लीड किया है. ये टीम मैनेजमेंट को बहुत राहत देगा. साथ ही आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी अच्छे संकेत हैं.
बुमराह की फिटनेस की बढ़ती चिंता के बीच कैसे उभरे प्रसिद्ध कृष्णा?
Ind vs SL : श्रीलंका में बुमराह की गैरमौजूदगी में Prasidh Krishna ने बहुत प्रभावित किया है. स्पिन फ्रेंडली ट्रैक्स होने के बावजूद उन्हें सफलताएं मिली हैं. न्यूजीलैंड दौरे से पहले ये टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा की क्षमता पर कभी भी किसी को संदेह नहीं था. उन्होंने IPL से लेकर विदेशी पिचों पर खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जिस तरह की बॉलिंग की थी, उनकी क्षमता जगजाहिर थी. लेकिन, बड़ी समस्या कंसिस्टेंसी की थी, जो हर मैच के साथ बदल जाती थी. हालांकि, श्रीलंका में प्रसिद्ध ने मैनेजमेंट की ये चिंता भी दूर कर दी. शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ या हार्ड लेंथ से बॉलिंग करने वाले प्रसिद्ध पहले गॉल और अब कोलंबो दोनों जगह टॉप फॉर्म में नज़र आए हैं. स्पिन फ्रेंडली ट्रैक होने के बावजूद जब भी कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध का रुख किया है, पेसर ने निराश नहीं किया है.
पार्टनरशिप ब्रेेक कर रहे प्रसिद्धगॉल टेस्ट में 3 विकेट झटकने वाले प्रसिद्ध ने कोलंबो में भी अपनी लाइन और लेंथ से श्रीलंकाई बैटर्स को खूब परेशान किया. कोलंबो में पहली इनिंग्स में तो उन्होंने 3 विकेट झटके. इनमें दोनों ओपनर्स लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा के अलावा कमिंदु मेंडिस का भी विकेट शामिल था. पहली इनिंग्स में कमिंदु और पासिंदु सूरियाबंदरा के बीच 87 रनों की पार्टनरशिप हुई. दोनों काफी सेट नज़र आ रहे थे. ऐसे में अपनी बाउंसर पर उन्होंने जिस तरह कमिंदु को फंसाया, वो काफी प्रभावशाली था. प्रसिद्ध ने इस सीरीज में स्टीप बाउंस और लेग कटर्स का खूब इस्तेमाल किया है.
ये भी पढ़ें : यशस्वी, सूर्यवंशी के खिलाफ सख्त एक्शन चाहते हैं मांजरेकर!
दूसरी इनिंग्स में भी इस पार्टनरशिप को तोड़ने के लिए कप्तान गिल को प्रसिद्ध का ही सहारा लेना पड़ा. दूसरी इनिंग्स में फॉलोऑन करते हुए इन दोनों की जोड़ी ने 115 रन जोड़े. लगातार दूसरी बार प्रसिद्ध ने बॉडी लाइन बाउंसर से कमिंदु को फंसाया. कप्तान गिल ने इस दौरान शानदार कैच लपका. हालांकि, सबसे अच्छी बात ये रही कि गॉल और कोलंबो की पिच में बड़ा अंतर होने के बावजूद प्रसिद्ध को ये समझने में देर नहीं लगी. इस पिच पर किस तरह की बॉल काम आएगी.
न्यूजीलैंड में अहम होगी प्रसिद्ध की ये फॉर्मश्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली ट्रैक्स पर भारतीय स्पिनर्स ने खूब प्रभावित किया है. खासकर मानव सुथार ने जिस तरह बॉलिंग की, वो काबिल ए तारीफ है. लेकिन, इसके बावजूद जिस तरह प्रसिद्ध ने खुद को मौजूं बनाए रखा, टीम मैनेजमेंट के लिए ये राहत की बात होगी. बुमराह पर ओवरडिपेंडेंसी के कारण टीम इंडिया का पेस अटैक उनके इर्द-गिर्द ही घूमता रहता है. लेकिन, श्रीलंकाई पिच पर प्रसिद्ध की बॉलिंग देख अब मैनेजमेंट न्यूजीलैंड दौरे से पहले काफी सुकून में होगा.
नवंबर में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. इस दौरे पर टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए ये सीरीज काफी अहम है. न्यूजीलैंड की पिच आम तौर पर पेसर्स फ्रेंडली होती है. ऐसे में वहां पर बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध की ये जोड़ी काफी घातक साबित हो सकती है. मैनेजमेंट को अब वहां के लिए कोई एक्सपेरिमेंट की जरूरत नहीं होगी. टीम इंडिया अगर कोलंबो टेस्ट जीत लेती है तो उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज में एक जीत और एक ड्रॉ से भी बढ़त मिल जाएगी. ऐसे में पेसर्स न्यूजीलैंड दौरे पर काफी काम आएंगे.
वीडियो: मोहम्मद सिराज-प्रसिद्ध कृष्णा ने किया कमाल, यशस्वी की पारी इंडिया को कहां तक ले जाएगी?












