नाइट क्लब की घटना के बाद, इग्लैंड के पेसर ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) पर गाज गिरी है. उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है. वह पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं खेलेंगे. कार्स को 22 अगस्त की रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उन्हें नशे में होने और बदतमीजी करने के आरोप में हिरासत में लिया था. ECB का कहना है कि जांच पूरी होन तक कार्स को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा.
हथकड़ी में क्रिकेटर को ले गई पुलिस, ऐसा कांड किया कि राष्ट्रीय टीम ने भी बाहर कर दिया
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले को क्रिकेट रेगुलेटर के पास भेज दिया है. क्रिकेट रेगुलेटर इस घटना की फुल फैक्ट के साथ जांच करेगा. टीम मैनेजमेंट ने अरेस्ट हुए ब्रायडन कार्स की जगह सोनी बेकर को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया है. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

ECB ने इस मामले को क्रिकेट रेगुलेटर के पास भेज दिया है. क्रिकेट रेगुलेटर इस घटना की फुल फैक्ट के साथ जांच करेगा. टीम मैनेजमेंट ने ब्रायडन कार्स की जगह सोनी बेकर को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया है. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
24 अगस्त को ECB ने अपने स्टेटमेंट में कहा,
हथकड़ी में दिखे थे कार्सक्रिकेट रेंगुलेटर ने जांच शुरू कर दी है. यह जांच शनिवार रात डर्बी में हुई घटना को लेकर है. जांच पूरी होने तक ब्रायडन कार्स दूसरे टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. जांच के दौरान पूरी जानकारी जुटाई जाएगी. ब्रायडन कार्स की जगह टीम में सोनी बेकर को शामिल किया गया है.
23 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जिसे टेलीग्राफ ने भी शेयर किया. वीडियो में ब्रायडन कार्स के हाथ में हथकड़ी लगी थी. उन्हें चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार करके ले जा रहे थे. वीडियो में कार्स के डरहम और इंग्लैंड टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स दिखाई दिए. वह ब्रायडन कार्स से बात करने की कोशिश कर रहे थे. इसके अलावा, वीडियो में पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखे थे. यह घटना डर्बी के एक नाइट कल्ब के बाहर हुई थी. जिसका नाम मॉली मेलोन्स आयरिश टैवर्न है.
कार्स की गिरफ्तारी के बाद, डर्बीशायर पुलिस ने स्टेटमेंट में कहा कि उसने एक 30 साल के व्यक्ति को हिरासत में लिया था. इस व्यक्ति को 22 अगस्त को डर्बी सिटी सेंटर में नशे में धुत और बदतमीजी करने के चलते गिरफ्तार किया गया. लेकिन, थोड़ी देर बाद उसे रिहा कर दिया गया. यह व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि ब्रायडन कार्स ही थे.
मामला क्या था?रिपोर्ट के मुताबिक, नाइट क्लब के बाहर ब्रायडन कार्स की ड्रिंक किसी दूसरे व्यक्ति ने गिरा दी थी. कार्स दोबारा ड्रिंक लेना चाहते थे. लेकिन, उन्हें दोबारा नाइट क्लब के अंदर एंट्री नहीं मिली. इसके बाद कार्स और उस व्यक्ति के बीच आपस में बहस हो गई. इसके बाद पुलिस ने ब्रायडन कार्स को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: दादा किसान, पिता सैनिक, शतक के बाद ध्रुव जुरेल ने ऐसे याद की अपनी 'जड़ें'
नाइट क्लब क्यों गए थे ब्रायडन कार्स?ब्रायडन कार्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जगह नहीं मिली थी. टीम मैनेजमेंट ने कार्स को काउंटी मैच खेलने की इजाजत दी थी. कार्स इंग्लिश काउंटी में डरहम के लिए खेलते हैं. उन्होंने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन 2 में डर्बीशायर के खिलाफ मैच खेला. यह मुकाबला डर्बी में हुआ था.
इस काउंटी मैच में डरहम ने डर्बी को 338 रनों के बड़े अंतर से हराया था. कार्स ने इस मैच में 26 रन बनाए और 2 विकेट लिए थे. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने 7 विकेट लिए. इसके बाद ब्रायडन कार्स कुछ साथियों के साथ जीत का जश्न मनाने डर्बी के नाइट क्लब गए थे.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?









