भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ICC ने प्लेयर्स के खिलाफ काफी सख्ती दिखाई है. 24 अगस्त को ICC ने भारत के यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के बॉलर असिथा फर्नांडों पर जुर्माना लगाया था. अब प्रभात जयसूर्या (Prabat jayasuriya) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वह कोलंबो टेस्ट में सजा पाने वाले तीसरे प्लेयर हैं. प्रभात को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया. ICC ने कड़ी फटकार लगाने के साथ उन्हें एक डिमेरिट पॉइंड भी दिया.
जायसवाल और फर्नांडों के बाद इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, बाउंड्री वेजेज पर बैट मारने पर कार्रवाई
ICC ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के बॉलर प्रभात जयसूर्या (Prabat jayasuriya) पर भी कार्रवाई की है. वह इस मैच में सजा पाने वाले तीसरे प्लेयर हैं. प्रभात को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया.

प्रभात जयूसर्या को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. यह नियम इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट इक्विपमेंट, कपड़े, ग्राउंड से जुड़े इक्विपमेंट फिक्स्चर और फिटिंग को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है. प्रभात को आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करने कि लिए कड़ी फटकार लगाई गई, और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला. पिछले 24 महीनों में प्रभात जयूसर्या को पहली बार दंडित किया गया है.
प्रभात जयूसर्या ने क्या किया?यह घटना टेस्ट मैच के दूसरे दिन हुई. दरअसल, श्रीलंका की टीम दूसरे दिन शाम को बैटिंग करने उतरी. दूसरे ओवर में ही विकेट गिर गया था. तब टीम का स्कोर सिर्फ एक रन था. ओपनर लाहिरू उदारा सिर्फ एक रन बना पाए. उनके आउट होने के बाद, प्रभात जयसूर्या बैटिंग करने आए. अमूमन वह लोअर ऑर्डर में बैटिंग करते हैं. लेकिन, पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद, वह नाइटवॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने आए थे. लेकिन वह भी आउट हो गए. उन्हें मानव सुथार ने आउट किया.
प्रभात जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तो वह काफी गुस्से में थे. इस दौरान उन्होंने अपना बाउंड्री वेजेज पर बैट जोर से मारा था. क्रिकेट नियमों के अनुसार ऐसा करना गलत था.
ये भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल ने शतक मारने के बाद जो बताया, सुनकर पंत खुश हो जाएंगे
प्रभात ने गलती मानीग्राउंड पर मौजूद अंपायर अहसान रजा और शरफुद्दौला के अलावा, तीसरे अंपायर रॉड टकर और चौथे अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला ने मिलकर प्रभात के खिलाफ मैच रेफरी से शिकायत की. मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने इसे संज्ञान में लिया. प्रभात को ऐसा करने के लिए फटकार लगाई और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा दिया गया. प्रभात जयसूर्या ने गलती मान ली है. उन्होंने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की दी गई सजा को भी एक्सेप्ट कर लिया है. अब इस मामले पर आगे सुनवाई नहीं होगी.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?










