ब्राजील की नेशनल फुटबॉल टीम अक्टूबर 2026 में एशिया टूर पर आएगी. उसे 3 अक्टूबर को भारत के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेलना है. यह मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन, इस फ्रेंडली मैच से पहले ब्राजील ढाका में एक संभावित ट्रेनिंग बेस बनाने पर विचार कर रहा है. बांग्लादेश फुटबॉल फेडरेशन (BFF) ने इसकी पुष्टि की है. BFF का कहना है कि हाल ही में ब्राजील के एक डेलीगेशन ने बांग्लादेश का दौरा किया. इस दौरान सभी पॉसिबिलिटीज पर बात हुई थी. हालांकि, अभी इस पर कोई फाइनल डिसीजन नहीं हुआ है.
कोलकाता में भारत से मैच, लेकिन ट्रेनिंग के लिए ब्राजील की नजर ढाका पर क्यों है?
ब्राजील (Brazil) की फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को भारत (India) के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगी. यह मैच 3 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जाना है. लेकिन, इस फ्रेंडली मैच से पहले ब्राजील ढाका में ट्रेनिंग बेस बनाने की सोच रहा है.

ब्राजील फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) के 5 सदस्यीय दल ने 23 अगस्त को ढाका का दौरा किया. इस दौरान डेलीगेशन ने ढाका स्थित नेशनल स्टेडियम, बसुंधरा किंग्स एरिना सहित कई होटलों का भी मुआयना किया. बांग्लादेश फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट तबीथ अवल ने ‘डेली स्टार’ अखबार से बात करते हुए कहा कि सभी विकल्पों पर चर्चा हुई है. इसमें ढाका में ट्रेनिंग करने का ऑप्शन भी शामिल है.
सॉल्ट लेक स्टेडियम की पिच पर जताई चिंताइससे पहले ब्राजील के डेलीगेशन ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम की पिच को लेकर भी चिंता जाहिर की थी. यहीं पर 3 अक्टूबर को भारत और ब्राजील का मैच होना है. रिपोर्ट के मुताबिक, CBF डेलीगेशन ने ग्राउंड पर घास की पतली परत पर चिंता जताई. इसके अलावा, सरफेस समतल नहीं है. खराब पिच प्लेयर्स के लिए इंजरी की वजह बन सकती है. भारत के खिलाफ होने वाल इस मैच में ब्राजील के विनिसियस जूनियर जैसे बड़े खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है.
भारत के खिलाफ मैच से पहले ब्राजील को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है. ब्राजील की टीम 25 सितंबर को टाउंसविले में ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच खेलेगी. इसके बाद 29 सितंबर को ब्रिस्बेन में दूसरा मुकाबला होगा. फिर, 3 अक्टूबर को ब्राजील की फुटबॉल टीम भारत से खेलेगी. बांग्लादेश फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसिटेंड के मुताबिक, ब्राजील फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) के डेलीगेशन को नेशनल स्टेडियम और बशुंधरा किंग्स एरीना की पिचें ठीक लगीं. उन्होंने कहा,
ब्राजील के डेलीगेशन ने नेशनल स्टेडियम और बशुंधरा किंग्स एरिना (Bashundhara Kings Arena) की पिच और आसपास के एरिया को ब्राजील की टीम के लिए ठीक पाया. हालांकि, कुछ अन्य सुविधाओं में सुधार की जरूरत है. इनमें ड्रेसिंग रूम, तकनीकी स्टाफ के लिए जगह और आने-जाने के लिए गेट पर सुरक्षा शामिल है.
इस दौरान ढाका में ब्राजील और बांग्लादेश के बीच 5 या 6 अक्टूबर को फ्रेंडली मैच को लेकर बातचीत भी हुई. हालांकि, बांग्लादेश की टीम 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक इंडोनेशिया में FIFA एशियन कप में खेलेगी.
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने बनाया टेस्ट में तूफानी रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट-धोनी छूटे पीछे, अब बेन स्टोक्स निशाने पर
बाईचुंग भूटिया ने की बहिष्कार की अपीलभारत के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने भारत और ब्राजील के बीच फ्रेंडली मैच पर सवाल उठाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील को कोलकाता लाने पर 50 से 70 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं. भूटिया का कहना है कि इतना पैसा डोमेस्टिक फुटबॉल और ग्रासरूट लेवल के विकास पर खर्च किया जा सकता था. उन्होंने फैंस से मैच का बहिष्कार करने की अपील की है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










