IPL 2026 अपने 5वें दिन में एंटर कर चुका है. लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ. मैच में LSG के पेसर प्रिंस यादव ने एक ओवर में ही अपनी बॉलिंग से इम्पैक्ट डाल दिया. इस दौरान DC के बैटर ट्रिस्टन स्टब्स से प्रिंस की गरमा-गर्मी भी हो गई.
LSG के इस बॉलर ने एक ओवर में ही बता दिया, वो इस IPL कुछ बड़ा करने वाला है
प्रिंस यादव ने अपने एक ही ओवर में दिल्ली की बैटिंग पर ऐसा प्रेशर डाला कि टीम के मिडिल ऑर्डर को रेस्क्यू के लिए आना पड़ा.


142 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने पहली ही बॉल पर विकेट खो दिया. केएल राहुल के सामने मोहम्मद शमी थे. केएल शॉट खेलने के चक्कर में थर्ड मैन पर कैच दे बैठे. इसके बाद नितीश राणा ने इनिंग्स बिल्ड करने की कोशिश की. लेकिन तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर मोहसिन खान ने उन्हें चलता किया. वो 15 रन ही बना सके.
दिल्ली की टीम इस वक्त तक स्कोरबोर्ड के प्रेशर में आ चुकी थी. एक एंड पर LSG के पेसर प्रिंस यादव ने भी अपना पहला ओवर ऑन पॉइंट डाला था. लेकिन दूसरे ओवर में प्रिंस ने दिल्ली की टीम को दो बड़े झटके दिए.
ओवर की दूसरी बॉल पर पथुम निसंका को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराया. वो स्लॉग करने गए, और कैच दे बैठे. निसंका ने 5 बॉल्स पर सिर्फ 1 रन बनाया. इसके बाद मैदान पर कदम रखा DC के कप्तान अक्षर पटेल ने. प्रिंस ने अगली बॉल वाइड कराई. लेकिन इसके बाद वाली गेंद अक्षर का विकेट ले उड़ी. प्रिंस ने अक्षर को बोल्ड मार दिया. वो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए.
स्टब्स को दिया स्टेयरप्रिंस के ओवर की आखिरी बॉल स्टब्स ने डिफेंड की. तभी दोनों के बीच कुछ बातें एक्सचेंज हुईं. स्टब्स ने उन्हें अपने रनअप पर वापस जाने, और बॉल डालने का इशारा किया. पर इंडियन यंगस्टर वहीं खड़ा रहा, और स्टब्स को उन्होंने एक स्टेयर भी दिया.
प्रिंस ने अपने एक ही ओवर में दिल्ली की बैटिंग पर ऐसा प्रेशर डाला कि टीम के मिडिल ऑर्डर को रेस्क्यू के लिए आना पड़ा. उन्होंने अपने तीसरे ओवर में भी सिर्फ 6 रन ही दिए.
इससे पहले मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतने के बाद बॉलिंग करने का फैसला किया. LSG के लिए ओपनर मिचेल मार्श ने 28 बॉल्स पर 35 रनों की पारी खेली. कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग करने आए. पर कुछ खास नहीं कर सके. वो 7 रन बनाकर रन आउट हो गए.
मार्श के अलावा मिडिल ऑर्डर बैटर अब्दुल समद ने 25 गेंद में 36 रन बनाए. इसके अलावा लखनऊ का कोई बैटर 15 रन के ऊपर स्कोर नहीं कर पाया. LSG अपने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. टीम 18.4 ओवरों में 141 रन पर ऑल आउट हो गई.
दिल्ली की टीम के लिए लुंगी निगिदी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने खाते में जोड़ा. मुकेश कुमार ने 3 ओवर में मात्र 17 रन ही दिए.
वीडियो: RR के रवींद्र जडेजा CSK के खिलाफ मैच में क्यों हुए इमोशनल?



















