The Lallantop

एयर होस्टेस की जॉब छोड़ी, बन गईं हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर, नेहा ठाकुर कौन हैं?

Neha Thakur मंडी की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टस के तौर पर की थी. लेकिन कुछ समय के बाद वो एक फुल टाइम ट्रक ड्राइवर बन गईं. खबर में हम नेहा के ट्रक ड्राइवर बनने के बारे में विस्तार से बताएंगे.

Advertisement
post-main-image
नेहा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर हैं. (Courtesy-nehuthakur )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेहा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर बनी हैं, जिन्होंने वर्ष 2023 में ट्रक ड्राइविंग का लाइसेंस प्राप्त किया और अब लंबे मार्गों पर ट्रक चलाती हैं।
  • लॉकडाउन में एयर होस्टेस की नौकरी छूटने के बाद नेहा ने अपने पिता के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से प्रेरणा लेकर ट्रक ड्राइवर बनने का निर्णय लिया था।
  • नेहा ने अपने ट्रक सफर के व्लॉग्स सोशल मीडिया पर साझा करके करीब 12.5 लाख फॉलोअर्स हासिल किए हैं और अपने क्षेत्र में इस क्षेत्र के प्रति महिलाओं को प्रोत्साहित किया है।

हिमाचल प्रदेश की रहने वाली नेहा ठाकुर का नाम आजकल सुर्खियों में है. नेहा राज्य की पहली महिला ट्रक ड्राइवर बन चुकी हैं. इससे पहले वह एयर होस्टेस थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपना प्रोफेशन चेंज कर लिया. नेहा व्लॉगिंग भी करती हैं. अपने वीडियो में वह रोजाना अपनी ट्रक जर्नी और उस दौरान रास्ते में आने वाले मुश्किलों के बारे में बताती हैं. खबर में हम नेहा ठाकुर के एयर होस्टेस से ट्रक ड्राइवर बनने तक के सफर पर चर्चा करेंगे. 

Advertisement
लॉकडाउन में ‘गई’ नौकरी

25 साल की नेहा ठाकुर मंडी के सरकाघाट गांव की रहने वाली हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा की शुरुआती पढ़ाई उनके इलाके में ही हुई. उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद एविएशन सेक्टर में जाने का प्लान बनाया, जिसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ में ट्रेनिंग ली और जॉब शुरू कर दी. लेकिन लॉकडाउन की वजह से मामला कुछ सही नहीं चला. इसलिए उन्होंने कुछ समय के बाद नौकरी छोड़ दी और नए काम की तलाश में लग गईं. नेहा एक सामान्य परिवार से आती हैं. उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं और अपना ट्रांसपोर्टेशन का बिजनेस चलाते हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, पिता को देखकर ही उन्हें ट्रक ड्राइवर बनने का विचार आया. नेहा बताती हैं कि उनके पिता बचपन में ट्रक से स्कूल छोड़ने जाया करते थे. इसलिए ट्रक के साथ उनका जुड़ाव बचपन से रहा है. यही वजह रही कि उन्होंने इसे अपना प्रोफेशन ही बना लिया. इसके लिए उन्होंने अपने पिता और ड्राइविंग स्कूल से ट्रेनिंग ली. इसके बाद साल 2023 में उनका लाइसेंस बना. नेहा के लिए ये सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा लेकिन उनके पिता ने उनको सपोर्ट किया और फैमिली ट्रक से प्रैक्टिस कराने में मदद की. हालांकि, बतौर महिला एक ट्रक ड्राइवर बनने पर लोगों ने उनकी काफी आलोचना भी की. 

Advertisement

व्लॉगिंग का काम करती हैं

नेहा ने शुरुआती दिनों में छोटी यात्राएं शुरू कीं. इसके बाद वह धीरे-धीरे लंबी रूट की भी यात्राएं करने लगीं. तब से लेकर आज तक नेहा कई टन सामान एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचाने का काम करती हैं. इस बीच नेहा ने अपने काम में व्लॉगिंग को भी शामिल कर लिया. वह रोजाना अपनी ट्रक के ट्रैवल व्लॉग्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करती हैं. लोग नेहा को पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में ट्रक चलाते देखकर हैरान रह जाते हैं. उनके व्लॉगिंग ने सोशल मीडिया पर उन्हें काफी फेमस कर दिया है. यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर करीब 12.5 लाख फॉलोअर्स हैं. 

नेहा ने अपने करियर बदलने और ट्रक ड्राइवर बनने के सफर को लेकर TOI से बात की. उन्होंने कहा कि अगर किसी लड़की को ऐसे किसी फील्ड में जाना है, जो लड़कियों के लिए सही नहीं माना जाता है. तो उन्हें सिर्फ इस बात के लिए अपने सपने को नहीं छोड़ देना चाहिए कि लोग क्या कहेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: टिकट नहीं होने पर लड़की ने TTE से बहस की, कपड़े फाड़कर बोली- ‘हम इसको फंसाएंगे’

उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने सफर में काफी चुनौतियों का सामना किया है. लेकिन मैंने खुद पर भरोसा भी किया.  

बता दें कि आज लोग नेहा को हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर के तौर पर जानते हैं. साथ ही उनके व्लॉग्स को भी काफी पसंद करते हैं.

वीडियो: आसान भाषा में: असांजे की वापसी के बाद क्या बड़ा होने वाला है?

Advertisement