भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के ‘हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता’ वाले ‘बयान’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम योगी ने पूर्व उपराष्ट्रपति के बयान को ‘भारत और भारतीयता के लिए डरावना’ बताया है. मुख्यमंत्री योगी रविवार, 20 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने शनिवार, 19 सितंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति के ‘हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता’ वाले ‘बयान’ पर टिप्पणी की.
'हिंदू कट्टरपंथी देश के लिए खतरा', हामिद अंसारी की इस स्पीच पर योगी का रिएक्शन आया
Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के Hindu Right Wing Communism वाले ‘बयान’ पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व उपराष्ट्रपति के ‘बयान’ को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है.

इंडिया टुडे से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम योगी ने मंच से पूर्व उपराष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा,
मैं कल भारत के एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठ चुके एक महानुभाव का एक वक्तव्य देख रहा था. कुछ लोगों की फितरत होती है कि वो अपने पद की मर्यादा को बनाए नहीं रख पाते हैं. उस मर्यादा के विपरीत आचरण करना उनके जीवन की फितरत बन चुकी होती है.
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि हामिद अंसारी, जो भारत के उपराष्ट्रपति के तौर पर 5 साल तक अपने कार्यकाल को देश के अंदर पूरा किया. उन्होंने कल एक बयान दिया, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान था और हम जैसे लोगों को शोभा भी नहीं देता कि हम उसका खंडन-मंडन करें.
'भारत के लिए डरावना'मुख्यमंत्री योगी ने आगे अपने बयान में कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने जो ‘बयान’ दिया है, वो भारत, भारतीयता, संस्कृति और भारतीय परंपरा के लिए सचमुच डरावना है. योगी ने हामिद अंसारी के बयान को भारत की छवि को खराब करने वाले एजेंडे का हिस्सा बताया. योगी ने कहा,
उनकी (हामिद अंसारी) ओर से साफतौर पर भारत की सनातन परंपरा को कोसने, भारत की हिंदू परंपरा को अपमानित करने के बयान दिए गए. साथ ही उसको आतंकवाद से जोड़ने के निंदनीय प्रयास किए गए.
योगी ने आगे कहा कि एक महत्वपूर्ण पद पर बैठे हुए व्यक्ति से भारत का संविधान यह अपेक्षा करता कि वो उस पद की गरिमा के तहत हमेशा काम करें. किसी शख्स की व्यक्तिगत राय अलग हो सकती है, लेकिन जब भारत की बात होगी तो भारत के संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए भारत की एकता और अखंडता के लिए उसका सर्वोच्च योगदान होना चाहिए. सीएम योगी ने अपने बयान में पूर्व उपराष्ट्रपति के बारे में कहा,
नेहरू के बयान को 'कोट' कियाऐसे ही भटके हुए लोग जब भारत की व्यवस्था में कहीं से घुसपैठ करके आते हैं, तो वो भारत की अपूरणीय क्षति करके भारत के बारे में गलत छवि बनाने का प्रयास करते हैं.
दरअसल, शनिवार, 19 सितंबर को भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी प्रोग्राम में शामिल हुए थे. यह प्रोग्राम संविधान विशेषज्ञ और लेखक AG नूरानी की याद में रखा गया था. यही पर हामिद अंसारी ने नूरानी की साल 2019 में छपी किताब ‘The RSS: A Menace To India’ की चर्चा की.
यह भी पढ़ें: 'वामपंथ नहीं, हिंदू राइट विंग कट्टरपंथियों से भारत को खतरा', हामिद अंसारी की स्पीच पर विवाद
पूर्व उपराष्ट्रपति ने किताब के प्रस्तावना को कोट किया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हवाला देकर उन्होंने ‘भारत को कम्युनिज्म से नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से खतरा है’ वाला बयान दिया था.
वीडियो: नेतानगरी: यूपी चुनाव से पहले अमित शाह का नया दांव, योगी का 'ब्रह्मास्त्र' तैयार, UCC पर राहुल चुप क्यों?












