The Lallantop

क्या लियोनेल मेसी चोटिल हुए? FIFA वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना फैन्स के लिए बुरी खबर

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मैच में Lionel Messi को 71वें मिनट में चोट लगी थी. जिसके बाद वो 73वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए.

Advertisement
post-main-image
मेसी को खेलते हुए अचानक बाएं हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई थी. (फोटो- X)

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के FIFA वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले चोटिल होने की खबर है (Lionel Messi suffers injury scare). 24 मई को इंटर मायामी के मैच में मेसी मैदान के बाहर चले गए. मैच फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ था, जो इंटर मायामी ने 6-4 से जीता. मैच के बाद मायामी के हेड कोच ने मेसी की चोट को ‘थकान’ करार दिया. लेकिन उनकी मेडिकल रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मेसी को 71वें मिनट में चोट लगी थी. जिसके बाद वो 73वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए. रिपोर्ट्स के अनुसार मेसी खेलते हुए अचानक अपने बाएं हैमस्ट्रिंग (पीछे की जांघ की मांसपेशी) को पकड़कर रुक गए. वो असहज दिख रहे थे. जिसके बाद उन्हें सब्स्टीट्यूट कर दिया गया. मैदान पर उनकी जगह माटेओ सिल्वेटी को लाया गया.

मैच के दौरान सामान्य तौर पर कोई भी प्लेयर चोट लगने पर बेंच पर बैठ जाता है. लेकिन मेसी सीधे ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए. ये देखकर सबकी चिंता बढ़ गई. मैच में मेसी ने दो असिस्ट किए थे. लेकिन चोट के बाद वो मैदान पर नहीं रहे.

Advertisement

इंटर मायामी ने मैच जीता. लुईस सुआरेज़ ने हैट्रिक लगाई और अर्जेंटीना के रोड्रिगो डे पॉल ने भी गोल किया.

हेड कोच ने क्या बताया?

मेसी की चोट को लेकर इंटर मायामी के हेड कोच गुइलेर्मो होयोस ने बताया कि वो उनकी थकान की वजह से है. उन्होंने कहा,

“जहां तक मुझे पता है, मेसी की चोट को लेकर हमारे पास अभी कोई भी मेडिकल रिपोर्ट नहीं है. कुछ समय में वो हमें मिलेगी, लेकिन उनकी चोट थकान के कारण है.”

Advertisement

जब होयोस से पूछा गया कि सब्स्टीट्यूशन की मांग करते समय मेसी ने साइडलाइन के स्टाफ को क्या बताया था, तो होयोस ने कहा,

“ये थकान की वजह से है… वो थका हुआ था, पिच आसान नहीं थी. और जब संदेह हो तो आप हमेशा यही करते हो कि कोई प्लेयर को रिस्क न लेने दो.”

वर्ल्ड कप बस 18 दिन दूर

FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में सिर्फ 18 दिन बाकी हैं. अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है. 2022 में कतर में मेसी की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था. अब वो अपना टाइटल डिफेंड करने जा रहे हैं. ये मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है. कोच लियोनेल स्कालोनी ने अभी स्क्वाड अनाउंस नहीं किया है. लेकिन उम्मीद है कि मेसी इस बार टीम में होंगे.

अर्जेंटीना इस वर्ल्ड कप में ग्रुप J में है. उनका पहला मैच अल्जीरिया के खिलाफ 16 जून को होना है. इसके बाद टीम ऑस्ट्रिया के खिलाफ 22 जून को खेलेगी. जॉर्डन के खिलाफ अर्जेंटीना का मैच 27 जून को होगा.

वीडियो: मैसी की एंट्री, 10 मिनट में बाहर; गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में किया बवाल

Advertisement