The Lallantop

अर्शदीप के नाम अनचाहा रिकॉर्ड! लगातार तीन सीजन 500+ रन लुटाने वाले पहले बॉलर बने

IPL 2026 : Punjab Kings के बॉलर Arshdeep Singh ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया है. वो लगातार 3 सीजन 500 से ज्यादा रन लुटाने वाले पहले बॉलर बन गए.

Advertisement
post-main-image
अर्शदीप सिंह ने IPL में एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है. (फोटो-PTI)

पंजाब किंग्स के बॉलर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए IPL 2026 बहुत साधारण रहा है. इस सीजन अर्शदीप 14 मुकाबलों में महज 14 विकेट ही ले सके. इस दौरान उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अर्शदीप IPL इतिहास के पहले बॉलर बन गए, जिन्होंने लगातार 3 सीजन 500+ से ज्यादा रन लुटा दिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लगातार 3 सीजन कैसा रहा प्रदर्शन

अर्शदीप ने IPL 2026 में कुल 541 रन लुटाए. इस दौरान उनका औसत बेहद साधारण 38.64 का रहा. वहीं, इकॉनमी रेट भी 10 के पार ही रहा. 22 रन देकर 3 विकेट लेना अर्शदीप का इस सीजन का बेस्ट परफॉर्मेंस रहा. उनके इस खराब प्रदर्शन का खामियाजा इस सीजन उनकी टीम को भी भुगतना पड़ा है. पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन 9 बार 200+ का स्कोर कंसीड करने वाली पहली टीम रही.

वहीं, इससे पहले IPL 2025 में भी अर्शदीप ने 518 रन लुटाए थे. हालांकि, तब उनकी टीम फाइनल में भी पहुंची थी. उन्होंने IPL 2025 में कुल 17 मुकाबले खेले थे. उनका औसत भी इस सीजन से बहुत बेहतर 24.67 का था. वहीं, इकॉनमी रेट भी 8.88 ही था. साथ ही उन्होंने 21 विकेट भी चटकाए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें : शाबाश अर्जुन! बेटे अर्जुन के लिए सचिन का ये पोस्ट पढ़ इमोशनल हो जाएंगे

IPL 2024 भी अर्शदीप के लिए अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने कुल 505 रन लुटाए थे. हालांकि, उनका औसत इस सीजन से काफी बेहतर था. उन्होंने 2024 में 26.58 के औसत से कुल 19 विकेट चटकाए थे. IPL 2024 में भी उनकी इकॉनमी 10 के पार ही थी.

विवादों ने भी किया डिस्टर्ब

हालांकि, इस सीजन अर्शदीप कई विवादों में भी घि‍रे रहे हैं. सोशल मीडिया पोस्ट पर रील पोस्ट करने को लेकर कई विवाद हुए. पहले चहल और शशांक वाला वीड‍ियो, फिर प्र‍ियांश आर्या वाला स्नैपचैट. साथ ही तिलक वर्मा पर रंगभेद वाला कॉमेंट. इस सीजन विवाद ने भी अर्शदीप को बहुत डिस्टर्ब किया. भले ही टीम के फ‍िजियो इससे नकार रहे हों.

Advertisement

18 करोड़ रुपये वाला ये ख‍िलाड़ी अब अगले सीजन कैसे वापसी करता है ये देखने लायक होगा. टीम इंडिया के T20I सेटअप में बुमराह के बाद अर्शदीप अब भी फर्स्ट चॉइस बॉलर होते हैं. T20 वर्ल्ड कप में भी सिराज से पहले अर्शदीप को ही हर मैच में मौका मिला था.

वीडियो: क्या IPL में पाकिस्तानी गेंदबाज की एंट्री होगी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement