The Lallantop
Logo

20 साल बाद सऊदी की जेल से रिहाई, 34 करोड़ में माफ हुई मौत की सजा

Saudi Arab की जेल में 20 साल से बंद एक शख्स की रिहाई के लिए दुनिया भर से लोगों ने 34 करोड़ रुपये जुटाए. केरल के अब्दुल रहीम की मौत की सजा की माफी के बदले यह रकम जुटाई गई है.

Advertisement

केरल के रहने वाले अब्दुल रहीम की कहानी इंसानियत और उम्मीद की एक कहानी के तौर पर याद रखी जा सकती है. एक दिव्गांग किशोर की मौत के मामले में करीब 20 साल तक सऊदी अरब की जेल में बंद रहे अब्दुल अब आखिरकार अपने देश लौट सकेंगे. उनकी जिंदगी बचाने के लिए दुनिया भर से लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया और 34 करोड़ की राशि जमा की. रहीम को फांसी से बचाने के लिए 'ब्लड मनी' के तौर पर यह रकम जुटाई गई है. अब उनके देश लौटने की उम्मीद जिंदा हो गई. वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला…

Advertisement

Advertisement
Advertisement