The Lallantop

बुमराह को फुटबॉलर बताया, एक्टर राम चरण को माफी मांगनी पड़ी

राम चरण अपनी मूवी पेद्दी के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान एक 'रैपिड फायर राउंड' में उनसे गलती हो गई.

Advertisement
post-main-image
एक्टर राम चरण ने बुमराह को गलती से फुटबॉलर बता दिया था. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राम चरण ने एक इवेंट के दौरान जसप्रीत बुमराह को गलती से फुटबॉलर कहा, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी।
  • राम चरण की यह गलती एक रैपिड फायर राउंड में नामों भूल जाने के कारण हुई, जिसमें वे बुमराह को गलत पहचान बैठे।
  • राम चरण की माफी के बाद बुमराह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जबकि सोशल मीडिया पर इस घटना की आलोचना की गई।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) क्रिकेटर हैं या फुटबॉलर? आप सोचेंगे कि ये कैसा सवाल है? ये सवाल इसलिए है क्योंकि साउथ इंडियन मूवीज के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) ने टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया. जी हां, आपने सही सुना. इसको लेकर जब विवाद बढ़ा तो उन्हें माफी मांगनी पड़ी.

Advertisement
राम चरण से कैसे हुआ ब्लंडर?

दरअसल, राम चरण अपनी मूवी पेद्दी के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान जब वो स्टेज पर आए तो एंकर ने उनके साथ एक 'रैपिड फायर राउंड' किया. अपनी अपकमिंग फिल्म में राम चरण क्रिकेटर के रोल में हैं. इसलिए एंकर ने कुछ क्रिकेटर्स के नाम लिए, जिनके बारे में एक्टर को कुछ न कुछ बताना था.

बुमराह को बताया फुटबॉलर

इस दौरान राम चरण ने सचिन तेंदुलकर के करियर को ‘लॉन्ग लेजेंडरी रन’ कहा. एमएस धोनी को शांत और कूल बताया. रोहित शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि वह हर किसी के अपने हैं. वहीं, विराट का नाम आने पर राम चरण ने किंग कोहली को ‘द फायर’ कहा. लेकिन, जब जसप्रीत बुमराह के बारे पूछा गया तो राम चरण गलती कर गए.  

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'बॉक्सिंग ना करता तो नशेड़ी बन जाता,' एशियन चैंपियनशिप्स में गोल्ड जीतने वाले 14 साल के यासिर की कहानी

एंकर ने जब बुमराह का नाम लिया तो रामचरण ने कहा, 

“जसप्रीत बुमराह जी मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं. आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो सर, मेरी शुभकामनाएं सर.”

Advertisement

बुमराह को लेकर राम ने जो कहा, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल गया.

राम चरण ने मांगी माफी

जैसे ही राम चरण को पता चला कि उनसे गलती हो गई है, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया X पर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी. उन्होंने लिखा,

उफ्फ… मैं भुलक्कड़ हूं. सच बताऊं तो मैं नामों के लेकर कभी-कभी भूल जाता हूं. इस गलती के लिए मैं जसप्रीत बुमराह से माफी मांगता हूं. इतनी सारे क्राउड और एक्साइटमेंट के बीच यह ह्यूमन एरर थी.

उन्होंने आगे कहा,

मैं सच में आपका बहुत सम्मान करता हूं. मैं आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं. आप जब बैटर्स को लगातार बैकफुट पर रखते हैं, तो हर भारतीय को गर्व महसूस होता है.

राम चरण की X पर पोस्ट
राम चरण की X पर पोस्ट

इस पूरे विवाद पर बुमराह की तरफ से अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन सोशल मीडिया पर राम चरण की काफी किरकिरी हो गई.

IPL 2026 असर नहीं डाल पाए बुमराह

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह ज्यादा असर नहीं डाल पाए. इस सीजन वह स्ट्रगल करते दिखे. बुमराह शुरुआत के 5 मैचों में विकेटलेस रहे. मौजूदा टूर्नामेंट में वह 13 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान बुमराह सिर्फ 4 विकेट ले पाए. सीजन 15 रन देकर एक विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है. 

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement