The Lallantop

जसप्रीत बुमराह IPL 2026 भुलाना चाहेंगे, 1577 बॉलर्स में सबसे खराब रिकॉर्ड

IPL 2026 में Jasprit Bumrah 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए. हालांकि उनका इकोनॉमी रेट खराब नहीं रहा. उन्होंने 8.36 की इकोनॉमी से बॉलिंग की. पर बुमराह पूरे सीजन लगातार विकेट निकालने में नाकाम रहे.

Advertisement
post-main-image
IPL से पहले T20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के आखिरी लीग मैच से पहले ही जसप्रीत बुमराह के लिए ये सीजन खत्म हो गया. RR के खिलाफ मैच में बुमराह नहीं खेले. स्टार इंडियन पेसर IPL का ये सीजन हमेशा के लिए भुलाना चाहेंगे. IPL 2026 बुमराह के लिए सबसे खराब रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस सीजन MI की परफॉर्मेंस 5 टाइम विनर जैसी नहीं थी. टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है. इसका सबसे बड़ा कारण स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की फॉर्म भी है. T20 हिस्ट्री में 1577 बॉलर्स ने 40 या उससे ज्यादा ओवर्स बॉलिंग की है. इन सभी बॉलर्स में बुमराह ही ऐसे बॉलर हैं जिनका एवरेज 100 के ऊपर है.

जसप्रीत बुमराह का इस सीजन एवरेज 102.50 रहा. पिछले 13 सीजन जो उन्होंने खेले, कभी भी उनका एवरेज इतना घटिया नहीं था. IPL 2026 में बुमराह 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए. हालांकि उनका इकोनॉमी रेट खराब नहीं रहा. उन्होंने 8.36 की इकोनॉमी से बॉलिंग की. पर बुमराह पूरे सीजन लगातार विकेट निकालने में नाकाम रहे.

Advertisement

ये भी खबर सामने आई थी कि बुमराह पूरी तरह फिट नहीं थे. इस वजह से टूर्नामेंट के पहले हाफ में उनकी पेस पर असर पड़ा था. उनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी बातें की गई.

IPL से पहले T20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे. वो गजब की लय में थे. इसके बाद सीधे IPL खेलने आ गए. MI के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि बुमराह कई वजहों से उन लय में नहीं दिखे. जयवर्धने ने बताया,

"मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप के बाद भी बुमराह को हल्की चोट थी, जिसके साथ उन्होंने पूरा वर्ल्ड कप खेला. इसलिए, हमने उन्हें वापसी के लिए पर्याप्त आराम दिया. पहले चार-पांच मैचों में उन्हें उस चोट से उबरने में समय लगा. इसलिए उनकी पेस कम हुई."

Advertisement

जयवर्धने ने आगे बताया,

“पिछले चार-पांच मैच उनके लिए अच्छे रहे हैं. लेकिन जब आप ऐसी किसी स्थिति से गुजर रहे होते हैं, तो परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. लेकिन मुझे लगता है कि स्वास्थ्य के लिहाज से अब वो पूरी तरह फिट हैं. पर दुर्भाग्य से हमारे लिए ये सीजन खत्म हो गया है."

बुमराह के काम न आई वेरिएशन

बुमराह इस सीजन विकेट लेने वाली बॉल्स जैसे, स्लोअर बॉल और यॉर्कर पर निर्भर रहे. लेकिन इनसे उन्हें ज्यादा मदद नहीं मिली. उन्होंने इस सीजन 82 स्लोअर बॉल कराईं, जिसमें उनका इकोनॉमी 8.27 का रहा. बुमराह ने 31 यॉर्कर भी ट्राई की, जिसमें 3.6 का इकॉनमी रेट रहा. पर किसी भी बॉल पर उन्हें विकेट नहीं मिला. इस सीजन बुमराह ने सबसे ज्यादा चौके (43) खाए. और दूसरे सबसे ज्यादा छक्के (12) भी उन्हें पड़े.

जयवर्धने ने ये भी बताया कि बुमराह को इस सीजन अपने रन-अप में कुछ समस्याएं थीं. जिसके चलते उन्होंने कई फ्रंट-फुट नो-बॉल फेंकीं. बुमराह ने इस सीजन सात नो-बॉल कराईं, जो IPL 2026 में किसी भी बॉलर द्वारा फेंकी गई सबसे ज्यादा नो-बॉल हैं. बुमराह ने सीजन के सिर्फ पांच मैचों में ही पारी का पहला ओवर फेंका. जयवर्धने ने कहा कि ये टीम की स्ट्रैटजी थी. उन्होंने ये भी बताया कि MI के मैनेजमेंट ने पूरे सीजन बुमराह की फॉर्म को लेकर उनसे कई बार बातचीत की थी.

वीडियो: फाइनल में भारत की जीत के बाद बुमराह का जश्न, क्या कहा उन्होंने?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement