The Lallantop

लियोनेल मेसी ने फुटबॉल से संन्यास लिया, पोस्ट पढ़ फैन्स भावुक हो जाएंगे

मेसी ने अपने पोस्ट में लिखा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद इतना समय बीत जाने और काफी सोचने-विचारने के बाद, उन्होंने फैसला किया है कि वह नेशनल टीम से रिटायर हो रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
लियोनेल मेसी ने इंटरनेशल करियर को अलविदा कह दिया है. (Photo- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर 31 अगस्त को घोषणा की कि वह इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर हो रहे हैं और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।
  • मेसी के इस फैसले के पीछे उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने फुटबॉल खेलना जारी रखने में अनिश्चितता व्यक्त की थी, जिसके बाद उन्होंने नेशनल टीम से संन्यास लेने का निर्णय लिया।
  • मेसी के रिटायरमेंट के बाद युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और मेसी टीम का समर्थन जारी रखेंगे।

लियोनेल मेसी अब कभी अर्जेंटीना की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है. मेसी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसका ऐलान किया. मेसी ने अपने पिता के निधन के बाद इसके संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि वह नहीं जानते कि फुटबॉल खेलना कैसे जारी रखेंगे.

Advertisement
मेसी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

मेसी ने अपने पोस्ट में लिखा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद इतना समय बीत जाने और काफी सोचने-विचारने के बाद, उन्होंने फैसला किया है कि वह नेशनल टीम से रिटायर हो रहे हैं. उन्होंने लिखा, 

यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी हो रहा है. लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है. मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है, न सिर्फ़ पिछले कुछ सालों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी. मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के ज़रिए अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं.

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा कि अब ज़्यादा समय नहीं बचा है. उन्हें  नेशनल टीम का हिस्सा रहना पसंद था, है और हमेशा रहेगा. उन्होंने अपना सब कुछ दे दिया है. अब उनके पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है. उनके बाद कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो उस जगह के हकदार हैं. 

मेसी ने परिवार को कहा शुक्रिया

मेसी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,

इन 20 सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. अब मैं आप में से ही एक बन जाऊंगा, बाहर से टीम का हौसला बढ़ाऊंगा और समर्थन करूंगा. (हर हाल में, और भी ज़्यादा). भगवान, मुझे अर्जेंटीना का नागरिक बनाने के लिए धन्यवाद. आगे बढ़ो अर्जेंटीना!

Advertisement

इसी के साथ ही लियोनेल मेसी ने अपने करियर में परिवार, कोच, टीम के साथियों और मैनेजर का शुक्रिया अदा किया है. मेसी ने बताया कि उन्होंने ये पोस्ट 21 जुलाई को, फाइनल के दो दिन बाद लिखे थे. लेकिन पिता के साथ जो हुआ, उसके बाद उनका यकीन और भी पक्का हो गया है.

यह भी पढ़ें- इमाम उल हक की चोट पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया तंज, 'सब नौटंकी है, इंजरी का दिखावा कर रहे' 

39 साल के मेसी ने साल 2022 में क़तर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया था. इस साल हुए वर्ल्ड कप में भी उनकी टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन इस बार स्पेन ने बाजी मारी. अपने इंटरनेशल करियर में मेसी ने उन्होंने कुल 207 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 125 गोल किए हैं, जिससे वह देश के अब तक के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले और सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

वीडियो: Lionel Messi ने MLS मैच में दागे 4 गोल, 1 गोल में Assist भी दिया | Inter Miami vs CF Montreal

Advertisement