The Lallantop

एक ही हेलीपैड पर उतरना चाहते थे 2 हेलिकॉप्टर, टकराते ही चूर-चूर, एक भारतीय की मौत

नेपाल में मंगलवार सुबह दो हेलिकॉप्टर उतरते समय आपस में टकरा गए. हादसे में 47 साल के भारतीय नागरिक वसंत कुमार की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल के एक नागरिक शैलेश पटेल घायल हो गए. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
नेपाल में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ. ( Courtesy- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में 3 नवंबर की सुबह फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के दो हेलिकॉप्टरों के पंखे टकरा गए, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ।
  • दोनों हेलिकॉप्टर एक ही हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण उनके पंखे आपस में टकरा गए, जिसे नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और पुलिस ने घटना के कारण बताया।
  • हादसे के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक के शव को हेलिकॉप्टर से लुकला ले जाया गया, फिलहाल पुलिस और विमानन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

नेपाल में मंगलवार, 3 नवंबर की सुबह एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ. यहां दो हेलिकॉप्टर लैंड करने की कोशिश कर रहे थे. तभी दोनों के पंखे आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल का एक दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. ये हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 250 किलोमीटर दूर सोलुखुम्बु जिले में हुआ. दोनों हेलिकॉप्टर फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के थे. द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजकर 11 मिनट पर खुम्बू पासांग ल्हामू इलाके के पेरीचे हेलीपैड पर हुआ.

Advertisement
हादसे में भारतीय की मौत

द वीक ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से लिखा है कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान 47 साल के वसंत कुमार बलरामारामाडु के रूप में हुई है. वो भारतीय नागरिक थे और फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार थे. इसी हेलिकॉप्टर में 53 साल के शैलेश कृष्ण पटेल भी सवार थे. वो न्यूजीलैंड के नागरिक हैं और भारतीय मूल के हैं. हादसे में वो घायल हो गए. उन्हें दूसरे हेलिकॉप्टर से काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया.

कैसे हुआ हादसा?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दोनों हेलिकॉप्टर एक ही हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उनके पंखे आपस में टकरा गए. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दोनों हेलिकॉप्टर एक-दूसरे के बेहद करीब आते दिख रहे हैं. इसके बाद उनके पंखे आपस में टकरा जाते हैं. 

Advertisement

सोलुखुम्बु जिले के पुलिस प्रमुख मौसम तामांग ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक का शव हेलिकॉप्टर से लुकला ले जाया गया. 

यह भी पढ़ें: ईरान के क़ेशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, दोनों देशों के बीच समझौते की गुंजाइश खत्म?

Advertisement
नेपाल में हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल क्यों होता है?

नेपाल में पहाड़ बहुत ज्यादा हैं. कई जगहों पर सड़क से पहुंचना मुश्किल होता है. इसलिए यहां पर्यटकों और पहाड़ों पर चढ़ाई करने वाले लोगों को लाने और ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल होता है. सामान पहुंचाने और किसी मुसीबत में फंसे लोगों को बचाने के लिए भी हेलिकॉप्टर काम आते हैं. फिलहाल पुलिस और विमानन अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं. इस मामले में अभी और जानकारी आनी बाकी है.

वीडियो: Israel Election 2026: नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टियों पर वोट चोरी का आरोप क्यों लगाया?

Advertisement