The Lallantop

भारत को जिता नहीं पाए, पर 6 रन बनाते ही ईशान किशन ने सूर्या का ये रिकॉर्ड तोड़ डाला

ईशान को सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 6 रन बनाने थे. उन्होंने जैसे ही पांचवें T20I में 6 रन स्कोर किए, तो वह सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए. दरअसल, सूर्यकुमार यादव के नाम T20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था. सूर्या ने यह रिकॉर्ड 2022 में बनाया था.

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I मैच में 61 रन बनाकर भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • यह रिकॉर्ड तोड़ने के पीछे सूर्यकुमार यादव द्वारा 2022 में बनाए गए 1164 रन के पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और ईशान किशन की लगातार अच्छा प्रदर्शन का कारण है।
  • ईशान किशन के इस रिकॉर्ड से टीम इंडिया को रणनीतिक लाभ मिला और इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 3-2 से सीरीज जीती।

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T-20I में शानदार फॉर्म में दिखे. उन्होंने मैच में जबरदस्त बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई. यह इनिंग्स उनके लिए खास रही. अपनी पारी के दौरान उन्होंने पर्सनल अचीवमेंट भी हासिल किया. वह एक कैलेंडर ईयर में T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Advertisement
ईशान ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

ईशान को सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 6 रन बनाने थे. उन्होंने जैसे ही पांचवें T20I में 6 रन स्कोर किए. वह सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए. दरअसल, सूर्यकुमार यादव के नाम T20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था. सूर्या ने यह रिकॉर्ड 2022 में बनाया था. तब सूर्यकुमार ने भारत के लिए T20I में एक कैलेंडर ईयर में 1164 रन बनाए थे. उन्होंने ये रन 32 मैचों में स्कोर किए.

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मैच में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए. अभिषेक दूसरे ओवर की पहली बॉल पर आउट हुए थे. उन्हें एडम मिल्न ने चलता किया. इसके बाद ईशान मिल्न की लगातार दो बॉल्स पर रन नहीं ले पाए. तीसरी बॉल पर लेग बाई के रूप में रन मिला. भारत की पारी की तीसरा ओवर जैकब डफी डालने आए. उनके इस ओवर की पहली गेंद पर ईशान ने छक्का लगाकर खाता खोला. इस छ्क्के के साथ ही ईशान किशन ने भारत के लिए T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने यह कीर्तिमान 2026 में अपने 37वें मैच में बनाया.

Advertisement
ईशान ने बनाए 61 रन

ईशान किशन ने पांचवे T20I में उम्दा बैटिंग की. वह 32 बॉल्स पर 61 रन बनाकर आउट हुए. ईशान ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छ्क्के लगाए. उनकी इस इनिंग्स से टीम इंडिया के स्कोर को रफ्तार मिली. ईशान ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 43 गेंदों पर 93 रनों की पार्टनरशिप की. श्रेयस ने भी हाफ सेंचुरी लगाई. वह 50 रन बनाकर आउट हुए.

मैच में क्या हुआ?

न्यूजीलैंड ने इस आखिरी मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 191 रन बनाए. टीम इंडिया के टॉप स्कोर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर रहे. इनके अलावा नमन धीर ने 33 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए शानदार बॉलिंग करते हुए एडम मिल्न ने 4 विकेट लिए.

न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 192 रनों का टारगेट मिला. कीवियों की शुरुआत भी ठीक नहीं रही. टीम का पहला विकेट 9 रनों पर गिर गया. फिन एलन 2 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर खेलने आए डेरिल मिचेल भी लंबी पारी नहीं खेल सके. वह 29 रनों पर पवेलियन लौट गए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: वैभव क्यों 5वें T20I में नहीं खेले? गंभीर बोले- ‘सबको खुश करना मेरा काम नहीं’ 

इसके बाद टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने जमकर बैटिंग की. इन दोनों बैटर्स ने इंडियन बॉलर्स के धागे खोल दिए. साइफर्ट ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 50 बॉल्स पर 93 रन जड़े. उन्होंने 11 चौके 5 छक्के मारे. इस बीच फिलिप्स ने भी अटैक किया. वह 38 गेंदों पर 65 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड ने 192 रनों का टारगेट 18 ओवर्स में पूरा कर लिया.

न्यूजीलैंड की सीरीज में यह लगातार दूसरी जीत थी. इससे पहले भारत ने लगातार 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-2 से जीती. यह भारत की न्यूजीलैंड की धरती पर T20 सीरीज में लगातार तीसरी जीत है. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement