The Lallantop

इंडियन टीम साउथ अफ़्रीका में कैच लेना भूल गई है क्या?

कोहली का चेहरा देख लो. बाकी खुद ही समझ आ जाएगा.

Advertisement
post-main-image
विराट ने हनुमा और रहाणे की तारीफ की.

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. टेस्ट क्रिकेट में यूज़ होने वाली गेंद के बाद यही वो लाइन है, जिसे सबसे ज़्यादा घिसा गया है. लेकिन कमाल देखिए, क्रिकेट के मैदान पर कुछ भी अजीब हो जाए, तो सबसे पहले यही लाइन ठेली जाती है. वैसे ठेली तो टीम इंडिया भी जा रही है. साउथ अफ्रीका में. पहला मैच तो हार ही चुके हैं, दूसरे का भी हाल कुछ समझ नहीं आ रहा है. तो ठेला-ठेली के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पहले ये वीडियो देख डालिए.

Advertisement

देखा इसमें! साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलर कैसियो रबाडा बैटिंग कर रहे थे और अश्विन बॉलिंग कर रहे थे. अश्विन के ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर रबाडा के दो कैच ड्रॉप किए गए. पहला कैच कप्तान विराट से छूटा और दूसरा हार्दिक पंड्या से. ये कैच ले लिया जाता, तो साउथ अफ्रीका का आठवां विकेट गिर जाता. लेकिन नहीं गिरा. ये विकेट लेने से पहले टीम इंडिया को 32 रन खर्च करने पड़े.

Advertisement

हमें जो कहना था, वो हमने हेडिंग में कह दिया. मैदान से कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर साहब कुछ और भी कर रहे थे. कह रहे थे कि इस टीम इंडिया में फील्डर तो बहुत सही-सही हैं, लेकिन कोई भी गेंद लपकने से पहले दूसरे को आवाज़ नहीं देता है कि वो कैच लेने जा रहा है. ऐसे में दोनों खिलाड़ी भंभेर जाते हैं और फायदा मिलता है बैट्समैन को. अब ऐसे में कोहली न गरियाए चिल्लाए, तो क्या करे.

खैर, 32 रन खर्च करने के बाद आखिरकार इंडिया को रबाडा का विकेट मिल ही गया. इस बार ईशांत शर्मा बॉलिंग कर रहे थे और कैच हार्दिक पांड्या ने पकड़ा. अब चाहे 'कैच-कैच पर लिखा है पकड़ने वाले का नाम' कह लो, या कह लो कि 'करमा इज़ अ बिच'. रबाडा आउट हो गए. अब इंडिया के जीतने का इंतज़ार कीजिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें/देखें:

दिन की शुरुआत अलर्ट रोहित शर्मा के शानदार कैच से

धवन गली क्रिकेट खेल रहे होते तो ऐसा कैच छोड़ने पर घर भगा दिए जाते

स्टम्प के पीछे भारतीय क्रिकेटर्स ने जो बोला उसे सुन अब उन्हें शर्मिंदा होना पड़ेगा

BCCI की ये बात मान लेती टीम इंडिया तो हम पहला टेस्ट जीत सकते थे

इस तिकड़म के ज़रिये बैन के बावजूद IPL में खेलेंगे यूसुफ़ पठान

Advertisement