मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट (JW Marriott) होटल में दिल्ली के एक फेमस दिल के डॉक्टर खाना खाने पहुंचे. होटल के रोमानो रेस्टोरेंट में ऑर्डर डिनर टेबल पर लग चुका था. तभी एक बिन बुलाया मेहमान नजर आया- एक छोटा कॉकरोच. इतने बड़े और महंगे होटल में कॉकरोच दिखा तो डॉक्टर ने JW मैरियट की साफ-सफाई को लेकर तंज भरा पोस्ट कर दिया. महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को भी टैग किया. डॉक्टर ने उनसे वाजिब कार्रवाई की उम्मीद जताई.
मैरियट होटल में डिनर टेबल पर घूम रहे कॉकरोच, मशहूर डॉक्टर ने सबको दिखाया वीडियो
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ ने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे JW Marriot में कॉकरोच निकलने का संज्ञान लेंगे. उन्होंने कॉकरोच का वीडियो शेयर करके एक सर्कास्टिक पोस्ट भी किया.

मामला मुंबई के सहार में JW मैरियट होटल का है. शनिवार, 19 सितंबर को दिल्ली के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट और फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ JW मैरियट पहुंचे. उन्होंने होटल के रोमाना रेस्टोरेंट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने डिनर टेबल पर कॉकरोच दिखने की शिकायत दी.
डॉ. अशोक सेठ ने क्या कहा?डॉ. अशोक सेठ का सर्कास्टिक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने बाकायदा कॉकरोच को 'रोची' नाम भी दिया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,
तुकाराम मुंढे से कार्रवाई की उम्मीद"देखिए, डिनर के लिए कौन अचानक आ धमका. शनिवार की रात मुंबई के सहार में JW मैरियट के रोमानो रेस्टोरेंट में 'रोची' नाम का एक छोटा कॉकरोच हमारी टेबल पर आ गया और हमारे साथ डिनर करना चाहता था!!! हमने उसे बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन 'रोची' ने जाने से इनकार कर दिया. शायद उसे पास्ता नहीं, पिज्जा चाहिए था. लेकिन सच कहूं तो उसकी वजह से हमारी भूख ही मर गई. हम वहां से चले आए. अच्छी बात ये है कि हम मिस्टर मुंढे के इलाके में हैं और पूरी उम्मीद है कि वह इस मामले को भी देखेंगे."
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ ने उम्मीद जताई कि FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे इस मामले का संज्ञान लेंगे. उनके पोस्ट पर Marriott Bonvoy Assist ने रिस्पॉन्स दिया. वो भी डॉ. अशोक सेठ के नाम की गलत स्पेलिंग लिखकर.

मैरियट बॉनवॉय असिस्ट ने रिस्पॉन्स में कहा,
"हैलो डॉ. अशोक, हमें यह जानकारी देने के लिए धन्यवाद. हम इस मामले को गंभीरता से लेते हैं. हम इसकी जांच करना चाहेंगे. क्या आप कृपया हमें अपना पहला नाम, आखिरी नाम और कन्फर्मेशन नंबर डीएम कर सकते हैं?"
तो फिलहाल मामला नाम और मोबाइल नंबर मांगने पर है. इसके अलावा, होटल या रेस्टोरेंट की तरफ से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: तुकाराम मुंढे 'उम्मीद' बने, बिपाशा बसु के प्रोटीन शेक में कीड़ा निकला तो टैग कर दिया
JW मैरियट को मिल चुका FSSA का नोटिसयह आलम तब है, जब अगस्त में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने दिल्ली के एयरोसिटी में दो फाइव-स्टार होटलों को नोटिस जारी किए. इनमें JW मैरियट भी शामिल था, क्योंकि जांच में फूड सेफ्टी, साफ-सफाई, स्टोरेज और लाइसेंसिंग से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन पाया गया था.
वीडियो: प्राइवेट अस्पताल में ₹11 की चीज़ ₹325 में, तुकाराम मुंडे का खुलासा









