देर से ही सही, Karan Johar ने देश के सबसे बड़े स्पायमास्टर Rameshwar Nath Kao यानी RN Kao की बायोपिक पर काम शुरू कर दिया है. काव, देश की सुरक्षा एजेंसी R&AW के फाउंडर थे. मगर उनकी निजी जिंदगी और बतौर स्पाय उनके कारनामों से ज्यादातर लोग अंजान हैं. करण अपनी फिल्म में उनकी इसी अनटोल्ड स्टोरी को पेश करने वाले हैं.
भारतीय इतिहास के सबसे बड़े जासूस की बायोपिक बनाएंगे करण जौहर!
करण ने आरएन काव वाले रोल के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया था.

आरएन काव पुलिस ऑफिसर होने के अलावा एक आला दर्जे के इंटेलिजेंस ऑफिसर भी थे. उन्हें R&AW, जिसे लोग रॉ भी कह देते ते हैं, उसे शुरू करने का श्रेय दिया जाता है. 1968 में जब रॉ की स्थापना हुई, तब काव इसके सेक्रेटरी थे. वो 1977 तक इस पद पर रहे. इस दौरान उन्होंने देश के भीतर और बाहर, कई हैरतअंगेज़ ऑपरेशन्स को अंजाम दिया. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई जासूसों को ट्रेन किया, जिन्हें वो Kaoboys कहा करते थे.
आरएन काव ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ नजदीकी से काम किया था. वो काफी प्रोफेशनल और अनुशासित थे. इस वजह से उन्हें 'जेंटलमैन स्पायमास्टर' कहा जाता था. वैसे तो उन्होंने कई खुफिया ऑपरेशंस को अंजाम दिया, मगर उनका सबसे बड़ा योगदान बांग्लादेश की स्थापना और सिक्किम का भारत में विलय करवाने के रूप में देखा जाता है. काव मीडिया के बीच न बराबर ही आते थे. इस कारण पब्लिक में उनकी केवल गिनी-चुनी तस्वीरें हैं. अपने रिटायरमेंट के बाद उन्होंने खुद को और प्राइवेट कर लिया था. इसलिए करण जौहर अपनी फिल्म में उनके इसी अनदेखे-अनसुने पक्ष को एक्सप्लोर करेंगे.
वैसे तो धर्मा प्रोडक्शंस ने ये फिल्म साल 2020 में ही अनाउंस कर दी थी. मगर कोविड और काफी हद तक 'धुरंधर' की वजह से उन्होंने इसे टेम्पररी रूप से शेल्व कर दिया. खास बात ये है कि तब काव के रोल में ऋतिक रोशन को पहली पसंद बताया जा रहा था. मगर फिल्म रुक जाने की वजह से बात आगे नहीं बढ़ी. जो भी हो, करण ने छह साल बाद फाइनली इस बायोपिक पर नए ढंग से काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि ये मूवी नेशनल सिक्योरिटी एनलिस्ट नितिन गोखले की किताब 'जेंटलमैन स्पायमास्टर' पर आधारित होगी.
आरएन काव की इस बायोपिक को धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 'बैड न्यूज़' और 'केसरी 2' जैसी मूवीज़ में कोलैब किया है. ये फिल्म 11 अगस्त 2028 को रिलीज़ होगी. उस साल रॉ को बने 60 साल भी पूरे हो जाएंगे. मिड 2027 से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. वैसे, फिलहाल इसमें ऋतिक या किसी अन्य एक्टर को कास्ट करने की कोई खबर नहीं आई है. हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स फिल्म में किसी ए-लिस्ट एक्टर को ही लीड रोल देंगे.
वीडियो: करण जौहर ने 'धुरंधर 2' की तारीफ में आदित्य धर को क्या कहा?













