The Lallantop

वॉलीबॉल प्लेयर युजी निशिदा के माफी मांगने का अंदाज क्यों वायरल हो गया?

जापान के वॉलीबॉल प्लेयर युजी निशिदा (Yuji Nishida) ने कोर्ट पर इस अंदाज में माफी मांगी, जिसके चलते वह वायरल हो गए. सोशल मीडिया पर लोग उनके माफी मांगने वाले वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
युजी निशिदा ने अनोखे अंदाज में माफी मांगी (वीडियो स्क्रीनशॉट)

कभी-कभी खेल के मैदान पर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो दुनियाभर के फैंस का ध्यान खींच लेती हैं. एक ऐसी ही घटना जापान के कोबे शहर में वॉलीबॉल ऑल स्टार इवेंट के दौरान हुई. जापान के प्लेयर युजी निशिदा (Yuji Nishida) ने ऑन कोर्ट इस अंदाज में माफी मांगी, जिससे वह वायरल हो गए. निशिदा के खेल ने फैंस का उतना ध्यान नहीं खींचा, जितना उनके माफी मांगने के अंदाज ने खींचा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मैच में क्या हुआ?

जापान के 26 वर्षीय खिलाड़ी युजी निशिदा हाफ-टाइमसर्विस चैलेंज में हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान उनका लेफ्ट हैंड सर्व गलत डायरेक्शन में चला गया. जो पीछे खड़ी महिला जज को जाकर लगा. जिसके बाद निशिदा काफी घबरा गए. वह काफी चिंतित नजर आए. उनके चेहरे को देखकर लग रहा था कि वह खुद अपने आपको दोषी मान रहे हैं. जिसके बाद वह बिना देर किए महिला जज के पास गए, ताकि माफी मांग सकें.

Advertisement
अनोखे अंदाज में मांगी माफी

इस दौरान निशिदा ने सिर्फ खड़े होकर माफी नहीं मांगी. उन्होंने सिर झुकाया और कोर्ट पर पेट के बल फिसलते हुए महिला जज के पास पहुंचे. उन्होंने घुटनों के बल बैठकर और हाथ जोड़कर माफी मांगी. वह खड़े होकर भी अपना वही एक्शन जारी रखते हैं. जिसके बाद महिला जज ने भी वही जेस्चर दिखाते हुए सिर झुकाकर जवाब दिया. खास बात निशिदा की सर्व से महिला जज को किसी तरह की चोट नहीं आई.  

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान का वह रोमांचक मैच जिसमें खेला गया पहला और आखिरी बॉलआउट

वायरल हो गए निशिदा

अपनी गलती से उबरने के बाद, ओसाका ब्लूटोन के कप्तान युजी निशिदा ने ऑल-स्टार मैच में अपनी परफॉर्मेंस से प्रभावित किया. ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते, उनकी टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की. उन्हें टूर्नामेंट में एमवीपी अवॉर्ड भी दिया गया. लेकिन, वह अपने माफी   मांगने की वजह से ज्यादा वायरल हुए. 24 घंटे में इस वीडियो को 8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा.  इस दौरान कैप्शन में लिखा गया कि यह सबसे सच्ची माफी है जो किसी खिलाड़ी ने दिखाई. इस छोटी सी घटना ने दुनिया को विनम्रता का संदेश दिया. 

Advertisement

वीडियो: विराट कोहली और रोहित शर्मा को हो सकता है नुकसान, BCCI हटा सकती है A+ कैटेगरी!

Advertisement