इंग्लैंड की नेशनल फुटबॉल टीम के कैप्टन और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी’ ओर (Ballon d’Or) अवॉर्ड जीत लिया है. इस अवॉर्ड की रेस में कीलियन एमबाम्पे और लमीन यमाल भी शामिल थे. लेकिन, हैरी कैन ने इन दोनों फुटबॉलर्स को पछाड़ते हुए बैलन डी’ ओर अवॉर्ड हासिल किया. केन पहले इंग्लिश फुटबॉलर हैं, जिन्होंने 25 साल बाद यह अवॉर्ड जीता है. इससे पहले 2001 में माइकल ओवन ने इंग्लैंड के लिए बैलन डी’ ओर अवॉर्ड हासिल किया था.
हैरी केन ने एमबाप्पे को पीछे छोड़ा, 25 साल बाद इंग्लिश फुटबॉलर ने जीता बैलन डी' ओर अवॉर्ड
हैरी केन बैलन डी’ ओर अवॉर्ड जीतने वाले इंग्लैंड के पांचवें फुटबॉलर हैं. उनसे पहले यह अवॉर्ड सर स्टेनली मैथ्यूज, सर बॉबी चार्लटन, केविन कीगन और माइकल ओवेन ने जीता था. बैलन डी’ओर फुटबॉल की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है. यह अवॉर्ड उन फुटबॉल प्लेयर्स को दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई हो.

हैरी केन बैलन डी’ ओर अवॉर्ड जीतने वाले इंग्लैंड के पांचवें फुटबॉलर हैं. उनसे पहले यह अवॉर्ड सर स्टेनली मैथ्यूज, सर बॉबी चार्लटन, केविन कीगन और माइकल ओवेन ने जीता था. बैलन डी’ओर फुटबॉल की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है. यह अवॉर्ड उन फुटबॉल प्लेयर्स को दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई हो.
2025-2026 के सीजन में हैरी ने मचाया धमाल33 साल के हैरी केन के लिए 2025-2026 का सीजन शानदार रहा. बायर्न म्यूनिख के इस स्ट्राइकर ने 2025-2026 के सीजन में अपने क्लब और देश के लिए 65 मैचों में 73 गोल दागे. इससे पहले केन ने यूरोपियन गोल्ड शू अवॉर्ड भी जीता था. यह अवॉर्ड उन्हें यूरोप की डोमेस्टिक लीग्स में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर के तौर पर मिला था. 2025-2026 सीजन में उनके रहते बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा, डीएफबी फोकल और फ्रांज बेकनबाउर सुपरकप जीता.
केन जब लंदन पैलेडियम पहुंचे, तो उन्हें पता था कि वह इस अवॉर्ड को पाने वाले प्रबल दावेदारों में शामिल हैं. लेकिन, सेरेमनी से पहले वह नर्वस थे. उन्होंने अवॉर्ड सेरेमनी से पहले कहा था,
मैं थोड़ा नर्वस हूं. यह बात मैं नहीं छुपाऊंगा. यह कोई बड़ा मैच खेलने से अलग एक्सपीरिएंस हैं, क्योंकि, यहां रिजल्ट मेरे हाथ में नहीं है.
इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने बायर्न म्यूनिख के साथ अपने सीजन पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से मेरे करियर का सबसे अच्छा सीजन था. मैंने बायर्न म्यूनिख के साथ तीन ट्रॉफी जीतीं. हम चैंपियंस लीग के फाइनल और फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल भी में पहुंचे.
ये भी पढ़ें: CSK में अब नहीं दिखेंगे 'हसमास्टर', फ्रैंचाइजी ने 8 साल बाद माइक हसी को 'अलविदा' कहा
अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए केनबैलन डी’ ओर अवॉर्ड जीतने के बाद हैरी केन काफी इमोशनल हुए. उन्होंने यंग प्लेयर्स को मैसेज देते हुए कहा कि मेहनत, डिटरमिनेशन और खुद पर यकीन से किसी भी टारगेट को हासिल किया जा सकता है. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका सफर सीधा और आसान नहीं था. वह ऐसे प्लेयर नहीं थे जो सीधे टॉप पर पहुंच गए. इसके लिए उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा.
वीडियो: लियोनल मेसी सेमीफाइनल में जो रिकॉर्ड बना गए, वो अर्जेंटीना क्या दुनिया याद रखेगी!









