टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में कमांडिंग पोजीशन में हैं. भारत 5 मैचों की T20I सीरीज में 2-0 से आगे है. अब यहां से न्यूजीलैंड के लिए सीरीज बचाना काफी मुश्किल है. टीम इंडिया को सीरीज पर कब्जा करने के लिए बस एक मैच जीतना है. 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाने वाला मैच न्यूजीलैंड के लिए ‘करो या मरो’ वाला मुकाबला है. भारतीय टीम की स्थिति मजबूत है. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में भारतीय टीम को कई वजहों से मजबूत माना जा रहा है.
न्यूजीलैंड को फिर धोएगा भारत? सीरीज हारे तो कीवी टीम के नाम दर्ज होगा शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. कीवी टीम ने अपनी जमीन पर भारत के खिलाफ आखिरी T20I सीरीज 2019 में जीती थी. कीवी टीम के दो अहम खिलाड़ी सीरीज के बीच में चोटिल हो गए हैं.

भारत के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा T20I सीरीज में न्यूजीलैंड 0-2 से पीछे है. इसलिए कीवियों पर कमबैक करने के अलावा सीरीज जीतने का प्रेशर है. अब न्यूजीलैंड को T20I सीरीज जीतने के लिए तीनों मैच जीतने होंगे. भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ लगातार 3 T20I मुकाबले जीतना उसके लिए मुश्किल है.
इसके अलावा इंडियन टीम के दमदार प्रदर्शन के चलते कीवियों का सेल्फ कॉन्फिडेंस डगमगा गया है. वे भारत के खिलाफ पहले मैच में 225 रनों का स्कोर करने के बाद हार गए. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फिर चित कर दिया. लगातार दो मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड पर जबरदस्त दबाव है. प्रेशर में बिखरना कीवी टीम की कमजोरी भी है.
न्यूजीलैंड के स्टार बॉलर मैट हेनरी T20I सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे. यह टीम के लिए झटका है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके वर्कलोड को देखते हुए ODI सीरीज से पहले रेस्ट दिया है. वह तीसरे मैच के लिए वेलिंगटन नहीं गए हैं. मैट हेनरी दूसरे T20I के बाद क्राइस्टचर्च में रुक गए थे. उन्होंने मैच में सिर्फ 2 ओवर की बॉलिंग की थी. हेनरी ऐसे समय में टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे, जब उनकी जरूरत है.
तीसरे T20I में नहीं खेलेंगे फर्ग्यूसनपेसर लॉकी फर्ग्यूसन भी भारत के खिलाफ तीसरे T20I में नहीं खेलेंगे. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 3 ओवर्स बॉलिंग की. इसके बाद एहतियात के तौर पर वह ग्राउंड से बाहर चले गए. उन्हें कुछ इंजरी की हुई थी. न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर का कहना है कि 27 अक्टूबर को मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन का स्कैन कराया जाएगा. इसके बाद ही उनके बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी. फर्ग्यूसन के चौथे और पांचवें T20I में खेलने की उम्मीद है.
मैट हेनरी के बाकी मैचों से बाहर होने और फर्ग्यूसन के तीसरे T20I में नहीं खेलने से न्यूजीलैंड पर एक्स्ट्रा प्रेशर बढ़ गया है. टीम मैनेजमेंट ने बाकी तीन मैचों के लिए पेसर ब्लेयर टिकनर को टीम के साथ जोड़ा है. लेकिन, टिकनर आते ही छा जाएंगे इसकी उम्मीद कम है.
न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ T20 सीरीज में 0-2 से पीछे है. इसके बावजूद टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर को यकीन है कि उनकी टीम कमबैक करेगी. 25 अक्टूबर को उन्होंने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा था कि दोनों मुकाबले मुश्किल थे. लेकिन भारतीय टीम ने अहम मौकों का फायदा उठाया. इस दौरान हेड कोच ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम वापसी करेगी.
2019 से अपनी धरती पर नहीं जीता न्यूजीलैंडरॉब वॉल्टर भले टीम के कमबैक की बात कर रहे हों, लेकिन कीवी टीम के लिए सीरीज में वापसी करना आसान नहीं है. न्यूजीलैंड की टीम पिछले कुछ सालों से अपनी धरती पर भारत के खिलाफ T20 सीरीज नहीं जीत पाई. कीवियों ने अपनी सरजमीं पर भारत के खिलाफ आखिरी T20I सीरीज 2019 में जीती थी. तब न्यूजीलैंड ने भारत को 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था.
ये भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी ने यूनिस-अख्तर को पछाड़ा, ODI में बनाया नया रिकॉर्ड
तब से अब तक 7 साल बीत गए, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में भारत को T20 सीरीज में हरा नहीं पाई. साल 2020 में खेली गई 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने कीवियों को 5-0 से क्लीन स्वीप किया. इसके बाद 2022 में खेली गई 3 मैचों की सीरीज भारत ने 1-0 से जीती.
कुल मिलाकर मौजूदा T20 सीरीज में एक बार फिर टीम इंडिया का अपर हैंड है. उम्मीद है कि यह सीरीज जीतकर भारतीय टीम पहली बार न्यूजीलैंड में T20 सीरीज जीतने की हैट्रिक लगाएगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









