The Lallantop

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, नेट्स में खूब बहा रहे पसीना

वनडे में न्यूजीलैंड की टीम विराट कोहली की फेवरेट साइड है. वह कीवी टीम के खिलाफ रन बनाना पसंद करते हैं. विराट ने भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 1897 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं. न्यूजीलैंड के आगामी टूर पर विराट कोहली के पास कीवियों के खिलाफ वनडे में दो हजार रन पूरे करने का मौका होगा.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले विराट कोहली जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की ODI सीरीज के लिए मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लगभग दो घंटे तक अभ्यास किया है।
  • विराट कोहली की तैयारी का कारण आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 है, जिसके मद्देनजर वे न्यूजीलैंड की चैलेंजिंग कंडीशंस में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।
  • न्यूजीलैंड सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन से उनके वनडे करियर में कीवी टीम के खिलाफ दो हजार रन पूरे होने की संभावना है, जो उनके क्रिकेट करियर के लिए महत्वपूर्ण होगा।

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. 25 अक्टूबर को किंग कोहली ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान वह पुराने अंदाज में दिखे और कई बेहतरीन शॉट लगाए. विराट ने करीब दो घंटे नेट्स में पसीना बहाया. उनकी प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए न्यूजीलैंड टूर विराट कोहली के लिए अहम है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 ODI मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. दोनों टीमों के बीच पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा.

Advertisement
लय में दिखे विराट

विराट ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच पर प्रैक्टिस की. वह लय में नजर आए. उन्होंने पेसर्स और स्पिनर्स दोनों तरह के बॉलर्स का सामना किया. प्रैक्टिस के दौरान विराट ने कवर एरिया में शानदार शॉट लगाए. उनके शॉट में बेहतरीन बैलेंस और टाइमिंग दिखी. अभ्यास के वक्त विराट ने बैकफुट पर कुछ डिफेंसिव शॉट खेले. जबकि, स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने फुटवर्क का इस्तेमाल किया.

Advertisement
न्यूजीलैंड टूर अहम

विराट कोहली के प्रैक्टिस सेशन से साफ है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तैयारी करने में जुटे हैं. किंग कोहली जानते हैं कि इस टूर पर चैलेंजिंग कंडीशन होंगी. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए यह टूर उनके लिए अहम है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में उन्हें अपने खेल को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. 

जबरदस्त फॉर्म में हैं विराट कोहली

फिलहाल, विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं. इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में उनके बल्ले से खूब रन निकले. उन्होंने वनडे सीरीज में 155.55 के स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए. किंग कोहली ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले ODI में शतक जड़ा था. उन्होंने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 88 बॉल्स पर 139 रन बनाए. क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड टूर पर भी विराट शानदार फॉर्म जारी रखेंगे. 

ये भी पढ़ें: 3450 दिन बाद दीप्ति ने ठोका ODI शतक! अंतिम बार 19 साल की उम्र में लगाई थी सेंचुरी 

Advertisement
न्यूजीलैंड विराट की फेवरेट साइड

वैसे, ODI में न्यूजीलैंड की टीम विराट कोहली की फेवरेट साइड है. वह कीवी टीम के खिलाफ रन बनाना पसंद करते हैं. विराट ने भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 1897 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं. न्यूजीलैंड के आगामी टूर पर विराट कोहली के पास कीवियों के खिलाफ वनडे में दो हजार रन पूरे करने का मौका होगा. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement