The Lallantop

IPL trade: ऋषभ पंत-कुलदीप यादव का ट्रेड फाइनल, पंत की सैलरी 12 करोड़ रुपये कम हुई

दिल्ली के स्पिनर Kuldeep Yadav लखनऊ सुपर जायंट्स में जा रहे हैं. वो 13.5 करोड़ रुपये में टीम के साथ जुड़ेंगे. दिल्ली कैपिटल्स में भी उनकी सैलरी यही थी.

Advertisement
post-main-image
पंत को 15 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीद लिया है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2027 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स लौट आए हैं और कुलदीप यादव का LSG में ट्रेड हुआ है, जिसमें पंत की सैलरी 27 करोड़ से घटाकर 15 करोड़ रुपये कर दी गई है।
  • ऋषभ पंत ने 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होकर कप्तानी की थी, लेकिन बाद में कप्तानी छोड़ी और अब दो साल बाद दिल्ली लौट रहे हैं।
  • ट्रेड डील के बाद दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग मजबूत होगी और लखनऊ को घरेलू पिचों पर कुलदीप यादव का समर्थन मिलेगा, दोनों टीमें इस डील की फॉर्मेलिटी पूरी कर रही हैं।

IPL 2027 से एक बड़ी ट्रेड डील हो फाइनल हो गई है. भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर और LSG के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) में लौट आए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ हुए एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का ट्रेड भी हुआ है. पंत की सैलरी में बड़ी कटौती की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दो सीजन पहले 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने पंत को IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था. वो 27 करोड़ रुपये में टीम के साथ जुड़े थे. अब पंत दिल्ली वापस आ रहे हैं, लेकिन काफी कम सैलरी पर. नई डील के मुताबिक उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे. यानी 12 करोड़ रुपये की भारी कटौती हुई है.

ट्रेड का दूसरा हिस्सा भी कम रोमांचक नहीं है. दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में जा रहे हैं. वो 13.5 करोड़ रुपये में टीम के साथ जुड़ेंगे. कुलदीप अपने होम स्टेट यूपी के लिए खेलेंगे, जो उनके लिए खास होगा. दोनों फ्रेंचाइजी इस डील की फॉर्मेलिटी पूरी कर रही हैं.

Advertisement
पंत का सफर

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी लंबे समय तक खेल चुके हैं. उन्होंने 111 मैचों में टीम की कप्तानी भी की. 2025 ऑक्शन से पहले पंत ने दिल्ली छोड़ने की इच्छा जताई थी. लखनऊ ने उन्हें भारी भरकम रकम देकर खरीदा और कप्तान भी बनाया.

हालांकि, IPL 2026 सीजन के बाद पंत ने LSG की कप्तानी छोड़ दी. अब वो फिर से दिल्ली वापस लौट रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में वो कप्तानी नहीं करेंगे, लेकिन टीम के लिए उनका अनुभव और स्टार पावर बहुत अहम होगा.

दोनों टीमों को फायदा

दिल्ली कैपिटल्स को अपना पुराना हीरो वापस मिल रहा है. पंत की वजह से टीम की बैटिंग मजबूत होगी और फैंस भी खुश हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स को कुलदीप यादव जैसा स्पिनर मिल रहा है. घरेलू पिचों पर कुलदीप का कमाल देखने को मिल सकता है. साथ ही पंत की सैलरी बचने से उनका पर्स भी थोड़ा मजबूत होगा.

Advertisement

वीडियो: Rishabh Pant की Test Vice-Captaincy क्यों गई? Gautam Gambhir ने बताई वजह

Advertisement