हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) 21 जून को जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्राउंड पर उतरेंगी, तो यह उनके लिए हिस्टोरिकल मोमेंट होगा. हरमनप्रीत ओवरऑल T20I क्रिकेट इतिहास में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली प्लेयर बन जाएंगी. टीम इंडिया (Team India) विमेंस T20 वर्ल्ड कप में रविवार को साउथ अफ्रीका से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर में होगा.
हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी T20I करियर का 200वां मैच
हरमनप्रीत कौर 21 जून को जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरेंगी, तो यह उनके लिए स्पेशल मोमेंट होगा. वह 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी. हरमनप्रीत अब तक 199 T20I मुकाबले खेल चुकी हैं.


किसी भी प्लेयर के लिए 200 T20I मैच खेलना आसान नहीं है. इसके लिए फिटनेस, डेडीकेशन, फिजिकल स्ट्रेंथ, मेंटल स्ट्रेंथ और लगातार परफॉर्म करना जरूरी है. हरमनप्रीत करीब 17 साल से टीम इंडिया की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं.
हरमनप्रीत का T20I डेब्यू 2009 विमेंस T20 वर्ल्ड कप में हुआ था. यह पहला विमेंस T20 वर्ल्ड कप था. इसके बाद से हरमनप्रीत लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रही हैं. प्लेयर के तौर पर यह उनका नौवां, और कप्तान के तौर पर पांचवां T20 वर्ल्ड कप है.
बीते कई सालों से उनकी लीडरशिप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची है. साल 2020 विमेंस T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री की थी.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ऐलान, विराट कोहली वापस लौटे लेकिन खेलने पर सस्पेंस
आंकड़ों की बात करें, तो अब तक मेंस और विमेंस T20I क्रिकेट में 6851 मैच खेले जा चुके हैं. इस, दौरान दुनिया का कोई भी महिला या पुरुष क्रिकेटर 200 T20I मैचों का मार्क नहीं छू सका.
हरमनप्रीत कौर T20 वर्ल्ड कप में 41 मैच खेल चुकी हैं. उन्होंने 774 रन बनाए हैं. वर्ल्ड कप में उनका हाईएस्ट स्कोर 103 रन है. T20 वर्ल्ड कप में 11 विकेट भी उनके नाम हैं. 23 रन पर 4 विकेट उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है.
हरमनप्रीत का T20I करियरहरमनप्रीत कौर T20I की सक्सेसफुल बैटर हैं. इस फॉर्मेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. हरमनप्रीत कौर ने T20 इंटरनेशनल में 199 मैचों में 4123 रन स्कोर किए हैं. वह एक सेंचुरी और 17 हाफ सेंचुरी लगा चुकी हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 103 रन है. विमेंस T20I में उनके नाम 32 विकेट भी हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?















