अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में 6 विकेट लेने वाले मानव सुथार (Manav Suthar) अब इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं. इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में सुधार वॉरविकशर (Warwickshire) की तरफ से खेल रहे हैं. भारत के इस स्पिनर नेे अपने दूसरे काउंटी मैच में समरसेट के खिलाफ 5 विकेट लिए.
मानव सुथार ने काउंटी डेब्यू में किया कमाल, 2 मैचों में निकाले 11 विकेट
Manav Suthar ने इस मुकाबले में बॉलिंग के अलावा कमाल की बैटिंग भी की. पहली पारी में 39 गेंदों पर 28 रन बनाए. इसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे.


समरसेट के बैटर मानव की लेफ्ट आर्म स्लो बॉलिंग के आगे खुलकर नहीं खेल पाए. पहली इनिंग्स में इंडिया स्पिनर ने समरसेट के खिलाफ 18 ओवर्स में 50 रन देकर 2 विकेट लिए. दूसरी इनिंग्स में उन्होंने 46.5 ओवर बॉलिंग की, और 100 देकर 5 विकेट निकाले. इस तरह सुथार ने इस मुकाबले में वॉरविकशर के लिए 7 विकेट लिए.
मानव सुथार ने समरसेट के बैटर जॉर्डर हरमैन, टॉम कोहलर कैडमोर, जोश शॉ, अल्फी ओगबोर्न और जैक बाल को अपना शिकार बनाया. उन्होंने पहली इनिंग्स में जोश शॉ और मिगेल प्रीटोरियस को आउट किया था.
मानव सुथार ने इस मुकाबले में बॉलिंग के अलावा कमाल की बैटिंग भी की. पहली पारी में 39 गेंदों पर 28 रन बनाए. इसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद महिला किकेटर्स की वापसी होगी आसान, ICC ने जारी की गाइडलाइंस
वॉरविकशर की पकड़ मजबूतमानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के चलते वॉरविकशर ने मैच पर पकड़ बना ली है. वॉरविकशर को मैच जीतने के लिए 314 रनों का टारगेट मिला है. इससे पहले, समरसेट ने अपनी पहली पारी में 208 और दूसरी इनिंग्स में 435 रन बनाए थे. वॉरविकशर ने अपनी पहली पारी में 330 रन स्कोर किए.
मानव सुथार का इंग्लिश काउंटी में शानदार डेब्यू रहा है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में यॉर्कशर के खिलाफ 4 विकेट लिए थे. इसके अलावा उन्होंने डेब्यू मैच की पहली पारी में 33 और दूसरी इनिंग्स में 37 रन बनाए. सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में दो मैचों में 11 विकेट ले लिए हैं.
डेब्यू टेस्ट में रहे थे प्लेयर ऑफ द मैचमानव सुथार ने 6 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए. दूसरी पारी में मानव को एक विकेट मिला. इस मुकाबले में उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे. वो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?


















