The Lallantop

21 हजार लोगों की नौकरी छीनी, आगे भी ये होगा... इस कंपनी में काम करने वाले सतर्क रहें!

Oracle job cuts 2026: टेक कंपनी ओरेकल की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक साल में उसने 21 हज़ार लोगों को नौकरी से निकाला है. कंपनी ने इसकी वजह भी बताई है.

Advertisement
post-main-image
एक साल में ओरेकल ने 21 हज़ार लोगों को नौकरी से निकाला. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल ने बीते एक साल में 21 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है, जिससे कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 1 लाख 62 हजार से घटकर 1 लाख 41 हजार हो गई है।
  • ओरेकल ने AI तकनीक को अपनाने के कारण अपनी वर्कफोर्स में कमी की है, जबकि इस क्षेत्र में अमेज़न और मेटा जैसी कंपनियों ने भी समान कदम उठाए हैं।
  • छंटनी के बावजूद, ओरेकल अपनी AI एवं क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा के विस्तार के लिए डेटा सेंटर और निवेश बढ़ा रहा है, जिससे कंपनी के खर्च में भी वृद्धि हुई है।

अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) ने पिछले एक साल में दुनियाभर में 21 हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. कंपनी की एनुअल रिपोर्ट में बताया गया कि उसने AI को काम में लाते हुए ये छंटनी की है. और शायद ये छंटनी आगे भी जारी रहेगी. एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया कि बीते एक साल में कुल 1 लाख से ज्यादा टेक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ओरेकल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 31 मई 2025 को कंपनी के पास 1 लाख 62 हज़ार कर्मचारी थे और अब कंपनी के पास 1 लाख 41 हज़ार कर्मचारी बचे हैं. यानी कुल 13 फीसदी वर्कफोर्स कम कर दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया, 

‘AI टेक्नोलॉजी के बढ़ते ऑपरेशन की वजह से ये छंटनी की गई है. और आगे भी ये छंटनी जारी रहेगी. वर्कफोर्स को मैनेज करने के लिए परफॉरमेंस और प्रोडक्ट में बदलाव किए गए हैं. AI के ज़रिए काम को और आसान बनाने की कोशिश है.’

Advertisement
Oracle का मकसद और उसकी परेशानियां

अमेज़न और मेटा ने भी हाल ही में AI इन्वेस्टमेंट के चलते कई लोगों को नौकरी से निकाला है. ट्रैकिंग एजेंसी की मानें तो AI की वजह से बीते एक साल में 1 लाख से ज्यादा इंजीनियर की नौकरी प्रभावित हुई है.  

ओरेकल अब डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी नहीं रही. अब वो AI इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग में बड़े प्लेयर की तरह उभारना चाहती है. इसके लिए वो कई डेटा सेंटर बना रही है जो AI के वर्कलोड को संभाल सकें, जैसे Open AI के वर्कलोड को. कंपनी के मालिक लैरी एलिसन, ओरेकल को मार्केट में अमेज़न (Amazon) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसे खिलाड़ियों के सामने खड़ा करना चाहते हैं. लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा. 

पिछले साल के डेटा के मुताबिक, ओरेकल को अपने खर्चे पूरे करने के लिए पैसा उधार लेना पड़ा था. जबकि अमेज़न और माइक्रोसॉफ्ट के साथ ये दिक्कत नहीं है. ऐसे में इन्वेस्टमेंट यहां एक ज़रूरी फैक्टर है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'सुबह छह बजे ओरेकल ने जॉब छीनी', अगले दिन से बंदे ने जो किया नौकरियों की लाइन लग गई

AI पर शिफ्ट करना कितना आसान?  

रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी का ये शिफ्ट इतना आसान नहीं होगा. इस साल छंटनी की वजह से कंपनी का खर्च बढ़ गया है. वित्त वर्ष 2026 में रीस्ट्रक्चर कॉस्ट 1.84 बिलियन डॉलर रही जबकि पिछले साल कंपनी ने कुल 374 मिलियन डॉलर खर्च किए थे.

वीडियो: खर्चा पानी: Oracle कंपनी ने 30 हजार लोगों को नौकरी से क्यों निकाल दिया?

Advertisement