The Lallantop

IPL 2027 का पहला ट्रेड, ₹10 करोड़ के टी नटराजन ₹5 करोड़ में SRH में वापस गए

टी नटराजन पांच करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद में शामिल होंगे. उन्हें लगभग पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं अंसारी की फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Advertisement
post-main-image
टी नटराजन (बाएं) और जिशान अंसारी के बीच ट्रेड हो गया है. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला ट्रेड हुआ जिसमें जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए और टी. नटराजन हैदराबाद लौटे।
  • टी. नटराजन की वापसी इस कारण हुई क्योंकि उन्होंने 2025 के ऑक्शन में दिल्ली द्वारा 10.75 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद पांच करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान सहा।
  • इस ट्रेड से दिल्ली कैपिटल्स की स्पिनिंग कमी पूरी होगी जबकि अगले सीजन में हार्दिक पंड्या समेत कई खिलाड़ियों के संभावित ट्रेड की चर्चा जारी है।

IPL 2026 के ऑक्शन का समय करीब आ रहा है. ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग का दौर भी शुरू हो गया है. इस सीजन का पहला ट्रेड सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ है. IPL ने इस ट्रेड की आधिकारिक घोषणा कर दी है. सनराइजर्स हैदराबाद के जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं तेज गेंदबाज टी. नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हुई है.

Advertisement
हैदराबाद में लौटे नटराजन

नटराजन पांच करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद में शामिल होंगे. उन्हें लगभग पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं अंसारी की फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वह अपनी मौजूदा 40 लाख रुपये की सैलरी में ही कैपिटल्स से जुड़ेंगे.

आईपीएल टीम ने एक बयान में कहा,

Advertisement

2020 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले नटराजन फ्रेंचाइजी में लौट आए हैं. इसी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल के सबसे प्रभावी बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाजों में अपनी पहचान बनाई थी.

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में होगी मुंबई के इस धाकड़ ऑलराउंडर की वाइल्डकार्ड एंट्री!

नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ही सबसे ज़्यादा सफलता मिली. उन्होंने IPL 2024 में 19 विकेट लिए थे. यह उनके IPL करियर का बेस्ट प्रदर्शन था. उन्होंने उस सीजन अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए. टीम को फाइनल में पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी. अगले साल दिल्ली ने बड़ा दांव लगाते हुए उन्हें टीम में शामिल किया. नटराजन ने भारत के लिए एक टेस्ट और दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं. उन्होंने आईपीएल में 73 मैचों में 72 विकेट लिए हैं. 

Advertisement
दिल्ली को अंसारी की जरूरत

वहीं अंसारी की बात करें तो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू मैच में तीन विकेट लिए थे. उनकी शुरुआत अच्छी रही थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने सिर्फ 9 मैच खेले. कुल 10 मैचों में उनके नाम केवल छह विकेट हैं. दिल्ली कैपिटल्स को एक स्पिनर की जरूरत थी. अंसारी उस कमी को पूरा करेंगे. इस बार ट्रेड विंडो में कई और नामों की चर्चा है. इसमें हार्दिक पंड्या का नाम भी शामिल है. 

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस अपने कप्तान को ट्रेड करना चाहती है. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने इसमें दिलचस्पी भी दिखाई है. हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है. 

वीडियो: संजू सैमसन 13 पारियों में 7 बार फ्लॉप, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Advertisement