विराट कोहली को अब तक आपने टीवी पर देखा होगा, अखबारों में देखा होगा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा होगा. अब आप विराट कोहली का नाम प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn पर भी देख सकते हैं. 13 अक्टूबर को कोहली के नाम से बनी LinkedIn प्रोफाइल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई. इस प्रोफाइल का क्या मकसद है ये फिलहाल साफ नहीं है. लेकिन इस प्रोफाइल में क्या-क्या मौजूद है, वह हम आपको बताते हैं.
नौकरी वाले LinkedIn पर विराट कोहली के नाम से प्रोफाइल बनी, मकसद क्या है?
13 अक्टूबर को विराट कोहली के नाम से बनी एक LinkedIn प्रोफ़ाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. LinkedIn एक प्रोफेशनल नेटवर्क प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अक्सर नौकरी के लिए जुड़ते हैं.

इस प्रोफाइल में कोहली को BCCI के प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर बताया गया है. हर LinkedIn प्रोफाइल में एक About सेक्शन होता है. इसमें लोग अपने बारे में बताते हैं. कोहली के About सेक्शन में लिखा है,
पिछले 18 सालों से पिच ही मेरा घर रही है. 22 गज की दूरी ने न सिर्फ़ मेरे खेल को निखारा, बल्कि मुझे वह इंसान बनाया जो मैं आज हूं. इसके लिए मैं जितना भी शुक्रगुजार हूं, कम है. भारत की जर्सी पहनना मेरे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात रही है. दो वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा बनना, मेरे लिए गर्व की बात है.
विराट कोहली के बिजनेस के बारे में भी जानकारी दी गई है. प्रोफाइल में लिखा गया है,
मैं Agilitas के साथ एक इन्वेस्टर के तौर पर जुड़ा हूं. यह भारत का पहला वर्टिकली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्सवियर पावरहाउस होगा. हम मिलकर one8world को एक ग्लोबल हाई-परफ़ॉर्मेंस स्पोर्ट्स ब्रांड बना रहे हैं. इसके प्रोडक्ट्स बेहतरीन हैं. हम खेल में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के कोच ने गंभीर को सुना दिया, 'बेंच पर बिठाकर नए खिलाड़ियों को दे रहे अनुभव'
इस प्रोफाइल में कोहली की क्वालिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि उनके बिजनेस से जुड़ी कई जानकारियां दी गई हैं. प्रोफाइल के मुताबिक, कोहली ने 2025 में एजिलिटास में इन्वेस्टर के तौर पर शुरुआत की. वहीं 2026 से वह one8world के को-फाउंडर हैं.
आपको बता दें कि कोहली ने कुछ ही दिन पहले नई दिल्ली में एक बड़े इवेंट में अपने स्पोर्ट्स वियर ब्रैंड एजिलिटास को लॉन्च किया था. प्रोफाइल पर इस इवेंट की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं.
विराट कोहली की प्रोफाइल है तो जाहिर है इस पर फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं. खबर लिखे जाने तक लगभग 75 हजार लोग इस प्रोफाइल को फॉलो कर रहे थे. हालांकि इस प्रोफाइल पर कोई वैरिफाइड बैज नहीं है. न ही प्रीमियम बैज है. ऐसे में निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि यह विराट कोहली की असली प्रोफाइल है या नहीं.
वीडियो: CJP प्रदर्शन में मारपीट के आरोपी रविंदर गोविंदा जेल से बाहर, फूल-मालाओं से स्वागत करने वाले कौन?









