The Lallantop
Logo

‘नींद हराम कर दी’ कहकर पीटा? राहुल गांधी के सामने युवाओं ने सुनाई आपबीती

राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया. छात्रा अथिरा ने पुलिस बस में पिटाई का दावा किया, जबकि राहुल गांधी के मुताबिक उनके एक कान की सुनने की क्षमता प्रभावित हुई.

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है. बुधवार को प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केरल की दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अथिरा का मामला उठाया. अथिरा का आरोप है कि हिरासत में लेने के बाद पुलिस बस के अंदर उनके साथ मारपीट की गई. राहुल गांधी ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों की पिटाई से अथिरा के एक कान की सुनने की क्षमता चली गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पैसा तैयार रखिए! भारत का सबसे बड़ा IPO इसी महीने आ रहा

Advertisement
Advertisement