इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 13 अक्टूबर को सितंबर 2026 के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड्स की घोषणा की. बीते महीने के मेंस और विमेंस दोनों ही कैटेगरी का अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ी जीतने में सफल रहे. सितंबर 2026 का मेंस कैटेगरी का 'ICC प्लेयर ऑफ मंथ अवॉर्ड' टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा. महिला वर्ग में यह अवॉर्ड भारत की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने जीता.
ICC अवॉर्ड में भारत का जलवा, शुभमन और शेफाली बने प्लेयर ऑफ द मंथ
शुभमन गिल और शेफाली वर्मा को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. दोनों प्लेयर्स को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड के लिए चुना गया है. गिल को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए यह सम्मान मिला.

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में गिल के बल्ले से खूब रन निकले. शेफाली वर्मा की एशिया कप और एशियन गेम्स में बेहतरीन परफॉर्मेंस रही. दोनों खिलाड़ियों को शानदार परफॉर्मेंस के लिए 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए चुना गया.
शुभमन ने जीता रिकॉर्ड पांचवीं बार अवॉर्डभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को रिकॉर्ड पांचवीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड मिला है. इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया. शुभमन को इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से नवाजा गया था.
भारत की महिला क्रिकेट शेफाली वर्मा का यह दूसरा 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड है. इससे पहले उन्होंने नवंबर 2025 में यह पुरस्कार अपने नाम किया था. तब शेफाली ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में शानदार 87 रन बनाए थे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन ने मचाया धमालशुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में गदर काट दिया. 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में उन्होंने 110 रन बनाए. इसके बाद 30 सितंबर को उन्होंने दूसरे ODI कमाल कर दिया. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में गिल ने 223 रनों की नॉट आउट पारी खेली. यह इनिंग्स शुभमन के बल्ले से उस वक्त आई, जब टीम इंडिया 406 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. भारत ने इस मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की.
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद शुभमन गिल ने खुशी जाहिर की. इस दौरान उन्होंने ICC से बात करते हुए कहा,
शेफाली का भी दबदबा रहापांचवीं बार 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा फील कर रहा हूं. इस सम्मान के लिए मैं सिलेक्टर्स का आभारी हूं.
बीते महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में शेफाली वर्मा का भी दबदबा रहा. उन्होंने सितंबर 2026 में 7 T20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने 184.61 के स्ट्राइक रेट से 360 रन कूटे. इस दौरान उनका एवरेज 72 का रहा. इतना नहीं शेफाली ने इन 7 T20I मैचों में 6 विकेट भी लिए. पिछले महीने विमेंस एशिया कप में उन्होंने 236 रन बनाए. इस टूर्नामेंट में वह लीडिंग रन स्कोरर रहीं. इसके अलावा एशियन गेम्स भी भी उनका बल्ला जमकर बोला. शेफाली ने एशियन गेम्स में 3 पारियों में 188 रन बनाए थे.
शेफाली ने भी 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' चुने जाने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने ICC से बात करते हुए कहा,
एक बार फिर ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है. एशिया कप और एशियन गेम्स में भारत की जीत में मेरा भी योगदान रहा. इसकी मुझे बहुत खुशी है. यह अवॉर्ड इन जीत को मेरे लिए और खास बनाता है.
ये भी पढ़ें: फिटनेस के सवाल पर मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब, 'आपको जो कहना है कहो...'
इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल का अब अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज है. कीवी टीम के खिलाफ वह ODI और टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे. जबकि, शेफाली वर्मा जिम्बाब्वे खिलाफ T20I और ODI सीरीज में खेलेंगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













