पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने श्रीलंका के खिलाफ 13 अक्टूबर को खत्म हुई T20I सीरीज में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं, विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड वाले क्लब में भी शामिल हो गए.
कोहली वाले एलीट क्लब में शामिल हुए फरहान, अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा!
Pak vs SL : पाकिस्तान के नए-नवेले T20I कप्तान Sahibzada Farhan ने खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. वो Virat Kohli वाले एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं. साथ ही उन्होंने Abhishek Sharma का एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तानी टीम हार गई. हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. दरअसल, इस सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में सौंपी गई थी. फरहान ने बतौर कप्तान न सिर्फ अपनी टीम को सीरीज जितवाया, बल्कि लीडिंग स्कोरर भी रहे. उन्होंने बतौर फुल टाइम कैप्टन सीरीज में कुल 238 रन बनाए. साथ ही तीनों मुकाबले में हाफ सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.
सीरीज के सारे मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए. इस दौरान पहले दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी. लेकिन, 13 अक्टूबर को खेले गए अंतिम मुकाबले में श्रीलंका ने 8 विकेट से बाजी मार ली. इसके बावजूद, फरहान का शानदार प्रदर्शन सीरीज की सबसे बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आया.
पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने सीरीज की शुरुआत 53 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी से की. इसके बाद, दूसरे मुकाबले मुकाबले में उन्होंने 73 रन बनाए. वहीं, अंतिम मैच में भी उनके बल्ले से 76 रन निकले. इस तरह उन्होंने कुल 238 रन बनाए. फरहान ने इसी के साथ किसी फुल मेंबर टीम के प्लेयर की ओर से 3 मैचों की T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
इससे पहले, यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम था. उन्होंने पिछले महीने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में कुल 229 रन बनाए थे. इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो 223 रनों के साथ तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 217 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं. अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और भारत के श्रेयस अय्यर ने भी तीन मैचों की सीरीज में 204-204 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें : 13 पारियों में 7 बार फेल हुए संजू! अब वैभव के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खोलेंगे गंभीर?
हालांकि, असोसिएट नेशंस को शामिल करेंगे तो ये रिकॉर्ड स्पेन के मोहम्मद इहसान के नाम है. उन्होंने दिसंबर 2025 में क्रोएशिया के खिलाफ 283 रन बनाए थे. ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह इस लिस्ट में 260 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने इसी साल हंगरी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया था.
विराट कोहली के खास क्लब में शामिलफरहान ने अपनी इस दमदार बैटिंग से एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वो बाइलैटरल T20I सीरीज के तीनों मुकाबलों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 8वें प्लेयर बन गए. वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले बैटर हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली सबसे आगे हैं.
कोहली ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के हर मुकाबले में 50 से ज्यादा रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने उस सीरीज में कुल 199 रन बनाए थे.
कोहली के बाद कोलिन मुनरो, डेविड वॉर्नर, निकोलस पूरन, श्रेयस अय्यर, रीजा हेंड्रिक्स और इब्राहिम जादरान भी यह कारनामा कर चुके हैं. अब साहिबजादा फरहान भी इस एलीट क्लब में जुड़ गए हैं.
वीडियो: ‘Virat Kohli को 5 करोड़ मिले?’ प्रेमानंद महाराज आश्रम विवाद पर आया कोहली का जवाब










