बंगाल के अभिषेक पोरेल ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतकीय पारी खेली. बंगाल की टीम मुश्किल स्थिति में थी. अभिषेक के शतक से टीम की पारी संभल गई. जेल में 36 दिन बिताने के बाद यह अभिषेक का पहला मैच था. अभिषेक अपना शतक पूरा करने के बाद बहुत भावुक हो गए. वह जमीन पर बैठकर रोने लगे थे. मैच के बाद अभिषेक ने अपने इस इमोशनल सेलिब्रेशन के बारे में बात की.
शतक लगाते ही रो दिए अभिषेक पोरेल, रेप केस में बेल मिलने के बाद खेल रहे हैं रणजी
बंगाल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर रेप के आरोप लगे हैं. उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं. वह इस समय बेल पर बाहर हैं.

मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक अभिषेक 114 रन बनाकर नाबाद थे. उन्होंने कहा कि अपनी पारी से वह सभी को जवाब देना चाहते थे. उन्होंने कहा,
मैं रोना नहीं चाहता था, लेकिन आंसू अपने आप निकल आए. मैं अपने मुंह से कुछ नहीं कहना चाहता था. मैं बस क्रिकेट खेलना चाहता हूं. सभी को अपने खेल और बल्ले के जरिए ही जवाब देना चाहता हूं.
आपको बता दें कि अभिषेक पर 'रेप' का आरोप लगा है. उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक ने बिना उनकी मर्जी के उनके ‘कैद में रखा’. इस दौरान उनके साथ ‘हिंसा’ भी की गई. अभिषेक पर प्राइवेट मोमेंट्स रिकॉर्ड करने के भी आरोप लगे.
पीड़िता ने अभिषेक के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. पुलिस ने इसके बाद अभिषेक को गिरफ्तार किया था. 36 दिन बाद अभिषेक को बेल मिली. लेकिन रणजी टूर्नामेंट में शानदार शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और जेल के अनुभवों का जिक्र तक नहीं किया. अभिषेक ने कहा,
मैंने सीखा है कि दुनिया में कैसे सर्वाइव किया जाता है. मैंने बहुत सारी सकारात्मक चीजें हासिल की हैं, जिन्होंने मुझे मानसिक रूप से और मजबूत बनाया है. बल्लेबाजी करते समय हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड मुझे यही याद दिला रहा था कि मुझे मुंह से कोई जवाब नहीं देना है, बल्कि बल्ले से रन बनाकर जवाब देना है.
यह भी पढ़ें- तीसरे टी20 में तेवर दिखाए, इन दो खिलाड़ियों को ICC ने सीधा कर दिया
मैच का हालमैच की बात करें तो बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. मोहम्मद शमी और आमिर गनी ने शानदार गेंदबाजी की. दिल्ली की पहली पारी 240 रन पर समाप्त हो गई थी. टीम के लिए ऋतिक शौकीन ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. आयुष दोसेजा ने 45 रन और सार्थक रंजन ने 33 रन बनाए.
जवाब में बंगाल ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 304 रन बना लिए थे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अभिषेक पोरेल 114 और सुदीप कुमार घरामी 122 रन बनाकर नाबाद थे. बंगाल ने अब पहली पारी में 64 रन की लीड ले ली है.
वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार













