The Lallantop

कुलदीप यादव में नयापन नहीं बचा, कोच ने खराब परफॉर्मेंस की वजह बताई

कुलदीप यादव के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं. 10.37 के इकोनॉमी से वो केवल सात विकेट ही ले पाए हैं.

Advertisement
post-main-image
कुलदीप यादव इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए महंगे साबित हुए हैं. (Photo-PTI)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम IPL 2026 में काफी संघर्ष कर रही है. टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का भी आउट ऑफ फॉर्म हैं. बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में मुश्किल नहीं हो रही है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में भी कुलदीप काफी महंगे साबित हुए. चाइनामेन की इस परफॉर्मेंस को देखकर उनके बचपन के कोच कपिल पांडे ने उनसे बात की. कोच ने बताया कि वो फॉर्म में क्यों नहीं हैं?  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कुलदीप को मिला कोच का साथ

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप हर मुश्किल स्थिति में अपने कोच पांडे के पास ही जाते हैं. इस बार पांडे ने उन्हें खुद फोन किया. पांडे ने बताया,

मैंने देखा कि वह थोड़ा परेशान था, इसलिए मैच के बाद मैंने उसे फोन करके कहा कि उसे ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए. उसने अपने पहले दो ओवरों में अच्छी गेंदबाज़ी की, जिसमें उसने सिर्फ 16 रन दिए. तीसरे ओवर में ही वह थोड़ा भटक गया और 18 रन दे दिए.

Advertisement
कहां गलती कर रहे हैं कुलदीप?

कुलदीप ने चेन्नई के खिलाफ मैच में तीन ही ओवर गेंदबाजी की और इसमें 34 रन लुटा दिए थे. उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया. कोच ने बताया कि कुलदीप कहां गलती कर रहे हैं. उन्होंने कहा,

वह अपनी लेंथ से चूक रहा है. चेन्नई के खिलाफ मैच में, उसने लेग साइड में एक तेज गेंद डाली, जिसे सैमसन ने बाउंड्री के पार भेज दिया. उसे गूगली डालनी चाहिए थी, लेकिन वह ज़्यादातर समय छोटी गेंदें डाल रहा था. कुलदीप को अपने स्किल और वेरिएशन पर भरोसा करना चाहिए था, और गेंद को स्पिन कराने की कोशिश करनी चाहिए थी.

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के साथ रायपुर नहीं पहुंचे हार्दिक पंड्या, फिटनेस या कोई और वजह? 

Advertisement

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

बल्लेबाज नेट और मैचों में उसका सामना करते हैं. वे उसके वेरिएशन को पढ़ लेते हैं, और अब उसमें कुछ ज़्यादा नयापन नहीं बचा है. टीम को अब उसका साथ देना चाहिए, क्योंकि उसने लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. यह भी देखना होगा कि 155 का स्कोर होने से गेंदबाजों के लिए चीजें मुश्किल हो गई थीं.

कुलदीप को इस सीजन में पिछला विकेट 25 अप्रैल को मिला था. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने दो विकेट लिए थे. हालांकि, पंजाब ने सबसे बड़ा चेज करके यह मैच जीत लिया था. इस सीजन कुलदीप ने अब तक 10 मैच खेले हैं. 10.37 के इकोनॉमी से वो केवल सात विकेट ही ले पाए हैं.

वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement