The Lallantop

हार्दिक पंड्या बुरा फंसे! बेल्स पर दिखाया था गुस्सा, अब तगड़ा नुकसान हो गया

IPL 2026 : KKRvsMI मैच के दौरान Hardik Pandya काफी दबाव में नजर आ रहे थे. इसी कारण उन्होंने मैदान पर गुस्सा भी दिखाया. यही गुस्सा हार्दिक को काफी भारी पड़ा. उन्हें न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि डिमेरिट अंक भी दे दिया.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या चोट के कारण पिछले कुछ मैच नहीं खेले थे. (Photo-PTI)

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने KKR के खिलाफ मैच के साथ वापसी की, लेकिन वापसी अच्छी नहीं रही. टीम को हार मिली और हार्दिक पंड्या को सजा. मैच के दौरान हार्दिक पंड्या काफी दबाव में नजर आ रहे थे. इसी कारण उन्होंने मैदान पर गुस्सा भी दिखाया. यही गुस्सा हार्दिक को काफी भारी पड़ा. उन्हें न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि डिमेरिट अंक भी दे दिया. हार्दिक पर मैच फीस का 10% फाइन लगाया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हार्दिक पंड्या को मिली सजा

10वें ओवर में पंड्या एक कैच छूटने और दो चौके खाने के बाद गुस्से में थे. उन्होंने अपना गुस्सा बेल्स पर उतार दिया. उन्होंने बेल्स गिरा दीं. इसी कारण अब उन्हें सजा सुनाई गई है. उन्हें कोड ऑफ कंडक्ट का लेवल 1 का ऑफेंस माना गया. ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से हार गई थी. IPL ने एक बयान में कहा,

हार्दिक पंड्या को आईपीएल की कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल’ करने से संबंधित है. यह घटना मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब हार्दिक पंड्या ने अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की बेल्स गिरा दी थीं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : नेशनल कोच माइनर तीरंदाज के कमरे में घुसा, यौन उत्पीड़न के मामले में हुई 5 साल की जेल

आईपीएल में चार से सात डिमेरिट अंक जमा होने पर एक मैच का निलंबन लगता है. पंड्या ने उल्लघंन और मैच रेफरी राजीव सेठ की ओर से दी गई सजा को स्वीकार कर लिया. 

टीम की बल्लेबाजी से निराश थे हार्दिक 

मैच की बात करें तो मुंबई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे. केकेआर ने यह लक्ष्य 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. बल्लेबाजी में फ्लॉप शो और कम स्कोर पर बात करते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा,

Advertisement

मैच काफी मनोरंजक था. लेकिन एक बैटिंग यूनिट के रूप में हम निश्चित तौर पर 15-20 रन पीछे रह गए. हमने पावरप्ले में ही बहुत सारे विकेट गंवा दिए थे. अगर तिलक वर्मा और मैं क्रीज पर थोड़ा और वक्त बिताते कुछ और साझेदारियां देखने को मिलतीं. वो 15-20 रन बोर्ड पर एक्स्ट्रा जुड़ जाते तो मुझे लगता है कि हमारे पास मैच जीतने का एक अच्छा मौका होता.

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. टीम का यह सीजन बहुत खराब रहा है. टीम ने अब तक सिर्फ चार मैच जीते हैं. अब टीम सीजन का अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी.

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी और CSK मिलकर पूरे देश को पागल बना रहे हैं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement