कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ‘मेटा स्मार्ट चश्मे से अपनी जासूसी’ होने की आशंका जता रहे हैं. कुछ दिन पहले कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने दावा किया था कि उनसे मिलने आए एक बिजनेसमैन ने मेटा के स्मार्ट चश्मे से उनका ‘स्टिंग ऑपरेशन’ करने की कोशिश की थी. अब यही दावा केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने भी किया है. दिलचस्प बात ये कि सतीशन ने भी उसी कथित बिजनेसमैन का जिक्र किया है जिसके बारे में शिवकुमार ने बताया था.
स्मार्ट चश्मे से कांग्रेस के CMs की जासूसी? वीडी सतीशन ने भी 'उसी' बिजनेसमैन का जिक्र किया
Keralam CM Meta AI Smart Glasses businessman: केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि बिजनेसमैन उनसे मिलते समय भी Meta smart glasses पहने हुए था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री से मिलते समय ही उसने चश्मा पहना, बीजेपी नेताओं से मिलते समय नहीं.

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने 4 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसी बिजसमैन ने उनसे भी मुलाकात की थी. उस समय भी वह स्मार्ट चश्मा पहने हुआ था. उन्हें इस बैठक की तस्वीर मिली है.
‘कांग्रेस नेताओं के समय चश्मा, BJP के समय नहीं’आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, केरलम के सीएम ने कहा,
“हां, वो व्यक्ति मुझसे मिला था. मुझे उस बैठक की तस्वीरें भी भेजी गई हैं. क्योंकि अभी मामले की जांच चल रही है. इसलिए मैं ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करना चाहता.”
सतीशन ने आरोप लगाया कि वो शख्स कांग्रेस शासित राज्यों के दोनों मुख्यमंत्री से मिलते समय स्मार्ट ग्लासेज पहन कर आया था. लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं से मिलते हुए ग्लासेस नहीं पहने. दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा,
“मुझे समझ नहीं आया कि उसने वो चश्मे क्यों पहने थे? क्या वो सिर्फ मुझसे और डीके शिवकुमार से मिलते समय ही चश्मा पहने हुए था? बीजेपी नेताओं और दूसरे मंत्रियों से मुलाकात की तस्वीरों में वो बिना चश्मे के दिखा. दो अलग-अलग तस्वीरें इस अंतर को साफ दिखाती हैं.”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री से सवाल पूछा गया कि क्या आप मामले की अलग से जांच करवाएंगे? लेकिन उन्होंने ऐसी अटकलों से साफ इनकार कर दिया. वीडी सतीशन ने कहा कि कर्नाटक पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही है
डीके शिवकुमार ने क्या कहा था?
बता दें कि कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने कहा था कि एक उद्योगपति ने उनसे मिलने का समय लिया था. मिलने के बाद शुरू में दोनों के बीच बिजनेस को लेकर बातचीत होती रही. बाद में वो व्यक्ति पॉलिटिक्स की बातें करने लगा. डीके शिवकुमार ने बताया कि वो उनसे बूथ लेवल की स्ट्रैटजी के बारे में पूछने लगा. इसके अलावा कई और पॉलिटिकल घटनाओं पर उनसे बातें करना शुरू कर दिया. इससे उन्हें शक पैदा हुआ.
ये भी पढ़ें: मेटा के स्मार्ट चश्मे से डीके शिवकुमार का स्टिंग ऑपरेशन? CM ने कहा, ‘एक बिजनेसमैन पहनकर आया था’
सीएम शिवकुमार ने दावा किया कि इसके जरिए उनका ‘स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश’ की गई. उनके मुताबिक इसका निशाना केरल के कांग्रेसी सीएम वीडी सतीशन भी बने. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से उस उद्योगपति के बैकग्राउंड के बारे में जांच-पड़ताल करने के लिए कहा.
वीडियो: क्या आपका पड़ोसी CCTV से आप पर नजर रख सकता है?











