The Lallantop

टीम इंडिया के प्लेइंग XI ने चौंकाया! सिराज-कुलदीप बाहर, 3 यंग्सटर्स उतार दिए

Ind vs NZ ODI Series : ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम इंडिया ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए Md Siraj और Kuldeep Yadav को बाहर रखा है. टीम में Anshul Kamboj, Auqib Nabi, Gurnoor Brar और Naman Dhir को मौका मिला है.

Advertisement
post-main-image
ऑकलैंड में चल रहे पहले ODI में सिराज और कुलदीप को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली ODI सीरीज का मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया।
  • टीम इंडिया ने ऑकलैंड के मौसम और स्विंग को ध्यान में रखते हुए 4 प्रॉपर पेसर्स और 2 ऑलराउंडर्स के साथ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली।
  • कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि यह सीरीज 2027 के ODI विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले काफी मिलती-जुलती हैं।

भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ ODI Series) के बीच ODI सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता. पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. हालांकि, सबकी नजर प्लेइंग XI पर थी. गिल ने जैसे ही प्लेइंग XI का पर्चा खोला. सब हैरान रह गए. गिल ने साफ कर दिया कि पहले ODI में पूरी कहानी बॉलर्स लिखेंगे. टीम इंडिया मैच में 4 प्रॉपर पेसर्स और 2 ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतरी है.

Advertisement

ऑकलैंड के मौसम और स्विंग का फायदा उठाने के लिए टीम मैनेजमेंट ने बड़ा दांव खेला है. मोहम्मद सिराज (Md Siraj) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) जैसे बड़े नाम बेंच पर बिठा दिए गए हैं. दोनों को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. इनकी जगह टीम में यंग्सटर्स की फौज उतारी गई है. अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और नमन धीर को मौका मिला है. पेस अटैक की कमान अर्शदीप सिंह के हाथ में है. वहीं, दूसरे ऑलराउंडर का रोल अक्षर पटेल निभा रहे हैं. सिराज 3 नवंबर तक Dदूसरा अनऑफिश‍ियल टेस्ट खेल रहे थे. ऐसे में हो सकता है कि उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण पहले ODI में शामिल न किया गया हो.   

गिल ने टॉस के समय क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद गिल ने पहले बॉलिंग चुनने का गणित भी समझाया. गिल ने कहा,

Advertisement

हम पहले बॉलिंग करेंगे. आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं. अगर बारिश वगैरह से ओवर कम होते हैं, तो चेज करते वक्त बोर्ड पर एक फिक्स टारगेट होना हमेशा फायदेमंद रहता है.

गिल यहीं नहीं रुके. उन्होंने 2027 के ODI वर्ल्ड कप का भी जिक्र छेड़ दिया. ये वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है. गिल ने बताया कि उस लिहाज से ये सीरीज कितनी अहम है. भारतीय कप्तान ने आगे कहा,

ये सीरीज हमारे लिए बहुत जरूरी है. न्यूजीलैंड की कंडीशंस दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले साउथ अफ्रीका से काफी मिलती-जुलती हैं. इसलिए वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ये दौरा हमें तगड़ा अनुभव देगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: विराट कोहली तोड़ देंगे रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड? न्यूजीलैंड में इस बार बड़े धमाल की तैयारी

सैंटनर ने क्या बताया?

वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड के खेमे की बात करें तो, कीवी टीम को मैच से ठीक पहले एक झटका लगा. उनके स्टार ओपनर डेवोन कॉन्वे चोटिल हो गए. ट्रेनिंग के दौरान कॉन्वे के सिर पर चोट लग गई थी. वो अभी रिकवर कर रहे हैं. उनकी जगह टिम साइफर्ट को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है. कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कॉन्वे की चोट पर अपडेट दिया. सैंटनर ने बताया,

कॉन्वे अभी ठीक हैं. कल प्रैक्टिस के वक्त उनके सिर पर थोड़ी चोट लग गई थी. इसलिए वो रेस्ट कर रहे हैं और पहला मैच नहीं खेलेंगे.

कॉन्वे के बाहर होने से कीवी बैटिंग ऑर्डर थोड़ा बदला है. टिम साइफर्ट और विल यंग ने पारी की शुरुआत की. वहीं, हेनरी निकोल्स नंबर तीन पर खेले. सैंटनर ने टाइट इंटरनेशनल शेड्यूल पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि लगातार क्रिकेट की वजह से खिलाड़ियों को रोटेट करना पड़ रहा है. सैंटनर ने आगे कहा,

दोनों टीमों का शेड्यूल काफी पैक है. इसी वजह से नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा रोटेशन करना पड़ रहा है. लेकिन इसका एक फायदा भी है. इससे नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलता है.

वैसे ऑकलैंड में टॉस भी अपने तय समय पर नहीं हो पाया. बारिश के कारण टॉस में 20 मिनट की देरी हुई.  

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.

वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?

Advertisement