भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की है. बारिश से बाधित मैच में भारत ने पांच विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में भारतीय पेसर्स फुल फॉर्म में नजर आए. खासतौर पर अंशुल कंबोज. इस गेंदबाज ने ऑकलैंड की कंडीशंस का पूरा फायदा उठाया और टीम की जीत में भी योगदान दिया. कंबोज के प्रदर्शन से शुभमन गिल काफी खुश नजर आए.
अंशुल कंबोज की बॉलिंग में क्या खास है? शुभमन गिल ने पहला मैच देखकर ही बता दिया
कंबोज ने ऑकलैंड की उछाल भरी पिच पर 10 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए. न्यूजीलैंड को 185 रन पर ऑलआउट करने में उनकी अहम भूमिका रही.

कंबोज ने ऑकलैंड की उछाल भरी पिच पर 10 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए. न्यूजीलैंड को 185 रन पर ऑलआउट करने में उनकी अहम भूमिका रही. गिल ने मैच के बाद कहा,
अंशुल जिस तरह का गेंदबाज है उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह इन कंडीशंस के लिए बिल्कुल उपयुक्त गेंदबाज है. वह हमेशा तेज गेंदबाजी करता है, गेंद को सीम कराने की कोशिश करता है और पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करता है. हमें लगा कि जब विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिल रही हो तो वह अतिरिक्त उछाल पैदा कर सकता है.
गिल अपने पेस अटैक से काफी इंप्रेसिव नजर आए. कंबोज के अलावा अर्शदीप सिंह ने चार और गुरनूर बराड़ ने तीन विकेट लिए. उन्होंने कहा,
हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी थी और हमारी फील्डिंग भी शानदार रही. मुझे लगता है कि रोहित भाई ने जो रन आउट किया उससे मैच का रुख पलट गया.
यह भी पढ़ें- मुझे फैसले ही नहीं लेने दिए... सचिन ने अब बताया क्यों नहीं बन पाए अच्छे कैप्टन
इस मैच में बारिश के कारण खलल पड़ता रहा. गिल ने माना कि बारिश के कारण खेल में रुकावट आई. इससे बल्लेबाजों की लय बिगड़ सकती है. उन्होंने कहा कि जब आप अच्छी स्थिति में हों और फिर बारिश हो जाए तो काफी कुछ बदल जाता है. विकेट थोड़ा तेज हो जाता है, बारिश के बाद पिच में थोड़ी फिसलन हो जाती है. ऐसे में रन बनाना आसान नहीं होता है. लेकिन टीम इंडिया ने सहज होकर बल्लेबाजी करने पर ध्यान दिया. इससे चीजें आसान हो गईं.
कंबोज ने भी अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वह केवल बेसिक्स पर ध्यान दे रहे थे. कंबोज के मुताबिक उनकी कोशिश थी कि लगातार एक ही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करें. कंबोज ने कहा कि विकेट पर उछाल को देखते हुए उन्हें अपनी लेंथ में खास बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ी.
वीडियो: मनीषा भानवाला ने पूरा किया पिता का सपना, 16 साल के इंतजार के बाद बनीं वर्ल्ड चैंपियन










