The Lallantop

हॉकी के दिग्गज एमएम सोमाया का ओलंपिक गोल्ड मेडल चोरी, दो लोग घर से उठाकर ले गए

लल्लनटॉप के पास मौजूद FIR कॉपी के मुताबिक, यह घटना 28 अक्टूबर की है. बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके के न्यू थिप्पासंद्रा में सोमाया का घर है. वह 25 से 28 अक्टूबर के बीच अपने परिवार के साथ अपने गृह नगर कोडागु गए हुए थे.

Advertisement
post-main-image
एमएम सोमाया भारत के पूर्व हॉकी कप्तान हैं. (Courtsey- Khelo India)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिग्गज हॉकी खिलाड़ी एमएम सोमाया के बेंगलुरु स्थित घर से 28 अक्टूबर की रात चोरों ने 1980 मॉस्को ओलंपिक का गोल्ड मेडल समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए।
  • एमएम सोमाया और उनके परिवार के कोडागु जाने के दौरान चोरों ने इंदिरानगर के न्यू थिप्पासंद्रा में उनके घर का दरवाजा तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सामान चोरी किए।
  • इंदिरानगर पुलिस ने घटना की शिकायत पर संबंधित धारा 331(4) और 305 के तहत FIR दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के लिए विशेष टीम गठित की है।

दिग्गज हॉकी खिलाड़ी एमएम सोमाया के बेंगलुरु स्थित घर में चोरी हो गई है. कुछ अनजान लोग उनके घर से कई कीमती सामान चुरा ले गए. चोरी हुए सामान में 1980 मॉस्को ओलंपिक में जीता गया उनका गोल्ड मेडल भी शामिल है. इस मामले में FIR दर्ज कराई गई है.

Advertisement

लल्लनटॉप के पास मौजूद FIR कॉपी के मुताबिक, यह घटना 28 अक्टूबर की है. बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके के न्यू थिप्पासंद्रा में सोमाया का घर है. वह 25 से 28 अक्टूबर के बीच अपने परिवार के साथ अपने गृह नगर कोडागु गए हुए थे.

FIR में मिली यह जानकारी

इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के मुताबिक, एमएम सोमाया 25 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे अपने घर से निकले थे. 28 अक्टूबर की सुबह उनके पड़ोसी नारायण ने घर का सामने वाला दरवाजा खुला देखा. उन्होंने फोन करके सोमाया को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सोमाया ने पड़ोसी के घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी. इसमें दो अनजान लोग रात करीब ढाई बजे उनके घर में घुसते दिखाई दिए. आरोपी घर का सामने वाला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- अंशुल कंबोज की बॉलिंग में क्या खास है? शुभमन गिल ने पहला मैच देखकर ही बता दिया 

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमाया के घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कीमती सामान चोरी हुआ है. इसमें एक तोला सोना, 150 ग्राम चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद शामिल हैं. चोरी हुए सामान में 1980 मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के साथ जीता गया सोमाया का गोल्ड मेडल भी है. इसके अलावा 1982 एशियन गेम्स का सिल्वर मेडल, 1986 सियोल एशियन गेम्स का ब्रॉन्ज मेडल और 1982 में एम्स्टर्डम में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी का ब्रॉन्ज मेडल भी चोरी हुआ है.

सोमाया की शिकायत के पर इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) (घर में अनधिकृत प्रवेश या सेंधमारी) और धारा 305 (आवासीय घर, परिवहन के साधन या पूजा स्थल आदि में चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है.

Advertisement
एमएम सोमाया हैं दिग्गज खिलाड़ी

एमएम सोमाया (मणियापांडा मुथन्ना सोमाया) भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं. उनका जन्म 8 अप्रैल 1959 को कर्नाटक के कोडागु में हुआ था. वह 1980 में मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 1988 के सियोल ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी. सोमाया मिडफील्डर के तौर पर खेलते थे. भारतीय हॉकी में उनके योगदान के लिए उन्हें 1985 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

वीडियो: सेहत: शरीर में आयरन कम है, ये चेहरा कैसे बताता है?

Advertisement