The Lallantop

IPL का ये हाल, 36 बॉल में सेंचुरी भी जीत की गारंटी नहीं!

पहली इनिंग के बाद लगा था कि ये स्कोर टक्कर देने वाला है. लेकिन SRH की बैटिंग लाइन-अप के सामने वैभव की पारी भी छोटी पड़ गई.

Advertisement
post-main-image
वैभव ने 278 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में 25 अप्रैल को बैटिंग कार्नेज देखने को मिला. दोनों मैचों में 200 के ऊपर के टारगेट चेज हुए. राजस्थान रॉयल्स (RR) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 5 विकेट से हरा दिया. मैच में 36 गेंदों में सेंचुरी जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी की तेज पारी भी टीम के काम न आई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
RR 228 रन बनाकर भी हारी 

पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम ने 6 विकेट पर 228 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रनों की रॉकेट पारी खेली. 5 चौके और 12 छक्के लगाए. वैभव ने 278 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. आखिर में डोनोवन फरेरा ने 16 बॉल्स में 33 रन बोर्ड पर लगाए.

पहली इनिंग के बाद लगा था कि ये स्कोर टक्कर देने वाला है. लेकिन SRH की बैटिंग लाइन-अप के सामने वैभव की पारी भी छोटी पड़ गई.

Advertisement

SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में संभल कर खेला. लेकिन कुछ गेंद लेने के बाद उन्होंने गियर बदल लिया. अभिषेक ने 29 गेंद में 57 रन बनाए. 196 के स्ट्राइक से बैटिंग की. ईशान किशन ने तो उनसे भी तगड़ी पारी खेल डाली. 31 गेंद में 74 रन बना दिए. किशन ने 238 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. 11 चौके और 3 छक्के मारे.

इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने 29 और नितीश रेड्डी ने 18 गेंद में 36 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिला दी. सलील अरोड़ा ने अंत में 3 गेंद में 8 रन बनाकर टीम को मैच जीता दिया.

पंजाब की रिकॉर्ड जीत

वैभव सूर्यवंशी की 278 की स्ट्राइक रेट वाली पारी पर अभिषेक और ईशान की तेज पारियां भारी पड़ी. इससे पहले केएल राहुल की 152 रनों की पारी भी दिल्ली के काम न आई. 265 के चेज में पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में ही मैच अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया. दोनों ने 6 ओवर 5 गेंद में 126 रन बोर्ड पर लगा दिए.

Advertisement

प्रियांश ने 17 गेंद में 43 और प्रभसिमरन ने 26 गेंद में 76 रनों की शानदार पारियां खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 बॉल्स में नॉट आउट 71 रन बनाकर मैच पंजाब के नाम कर दिया.

वीडियो: अक्षर पटेल की चूक, अभिषेक शर्मा ने उठाया फायदा, जड़ दी सेंचुरी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement