The Lallantop

'मुझे कभी T20 बैटर नहीं माना गया', IPL में धमाल मचा रहे केएल राहुल ये क्या बोल गए!

कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले केएल राहुल करीब 4 साल से भारत के T20 इंटरनेशनल सेटअप से बाहर हैं. हालांकि, इस दौरान वह भारत की टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा रहे.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में केएल राहुल (KL Rahul) टॉप फॉर्म में हैं. इस सीजन वह लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. इसके बावजूद, राहुल का मानना है कि T20 इंटरनेशनल में हालात हमेशा उनके मनमुताबिक नहीं रहेंगे. पर वह इस बात से खुश हैं कि उन्होंने टेस्ट स्पेशलिस्ट का टैग अपने ऊपर हटा दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पंजाब के खिलाफ बनाए 152 रन

IPL 2026 में 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटर्स( DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में केएल राहुल का T20 अवतार देखने को मिला. पारी का आगज करने आए राहुल ने दिल्ली के बॉलर्स की जमकर धुनाई की. उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए 64 गेंदों पर नॉट आउट 152 रन बनाए. इस इनिंग्स में उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के लगाए. यह IPL इतिहास में किसी भी इंडियन बैटर की सबसे बड़ी इनिंग्स है.

2022 से टीम इंडिया से बाहर

IPL में केएल राहुल ने कितना भी दमदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन वह 2022 के बाद से भारत की T20 टीम में वापसी नहीं कर पाए. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेला था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कौन हैं रघु शर्मा? LSG के खिलाफ मैच में जिनका ‘जय श्रीराम’ वायरल हो गया

मुझे T20 प्लेयर नहीं माना गया

कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले केएल राहुल करीब 4 साल से भारत के T20 इंटरनेशनल सेटअप से बाहर हैं. हालांकि, इस दौरान वह भारत की टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा रहे. हाल ही में केएल राहुल ने कहा कि उन्हें T20 प्लेयर के रूप में कंसीडर नहीं किया गया. जियो स्टार से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा,

10 साल पहले मैं T20 टीम का हिस्सा बनने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देता. मुझे कभी T20 प्लेयर के तौर पर रेट नहीं किया गया. एक अच्छा व्हाइट बॉल प्लेयर भी नहीं माना गया. मुझे टेस्ट प्लेयर बना दिया गया.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

टेस्ट प्लेयर के टैग से बाहर निकलना, व्हाइट बॉल गेम को बेहतर बनाना और यहां तक आना, ये कुछ ऐसा जिस पर मुझे बहुत गर्व है. इस दौरान मैंने गलतियां कीं. कुछ चीजें ऐसी हैं जो मैं बेहतर कर सकता था. लेकिन, मुझे इस बात का फख्र है कि मैंने हार बार अपना बेस्ट दिया है. खुद को सफल होने के लिए जितनी अच्छी तैयारी कर सकता था की है. चीजें हमेशा आपके हिसाब से नहीं होतीं.  

केएल राहुल IPL 2026 में 186 के स्ट्राइक रेट से 9 इनिंग्स में 433 रन बना चुके हैं. इस सीजन उनके बल्ले से अब तक एक सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी आई हैं. 

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement