The Lallantop

'ये मॉक संसद में ही बैठें', बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज, 'वोट चोरी' में नेहरू को भी खींच लाए

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की मॉक संसद में प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पास होने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

Advertisement
post-main-image
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • INDIA Bloc के मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पास किया गया।
  • विपक्षी दलों ने मोदी सरकार और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर संसद की तरह की कार्यवाही आयोजित की।
  • भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की इस प्रतीकात्मक कार्रवाई की निंदा की और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया, साथ ही आगामी चुनावों में कांग्रेस की विफलता पर ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग का प्रस्ताव INDIA Bloc के मॉक संसद में पास हो गया. विपक्षी दलों ने विरोध के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे के घर के बागीचे में संसद की तरह का एक सेट तैयार किया था. यहां पर संसद की कार्यवाही की तरह ही राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने भाषण दिए. इस दौरान उनके निशाने पर मोदी सरकार के अलावा सीईसी ज्ञानेश कुमार रहे. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और अन्य पार्टियों की इस प्रतीकात्मक संसदीय कार्यवाही की निंदा की है.

Advertisement

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ड्रामा कर रही है. ‘मॉक पार्लियामेंट’ से असल में पार्लियामेंट का मजाक उड़ा रही है. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पात्रा ने कहा कि दुनिया को पहले ही पता चल गया है कि राहुल गांधी के पास फ्यूल की कमी है. यह सैटेलाइट कभी लॉन्च नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिंदगी भर राहुल गांधी को अपना ‘मॉक प्राइम मिनिस्टर’ बनाकर रखे, इससे उन्हें कोई ऐतराज नहीं है.

जवाहर लाल नेहरू पर आरोप

संबित पात्रा ने इस दौरान पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने नेहरू को ‘बिना चुने हुए प्रधानमंत्री’ बताया और कहा कि अगर भारत में कभी वोट चोरी हुई है तो वह गांधी परिवार के पहले सदस्य जवाहर लाल नेहरू ने की थी. उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं के वोट चुराए थे. पात्रा ने दावा किया कि आजादी के बाद कांग्रेस के नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री चुनने के लिए बैलेट बॉक्स में अपना वोट डाला था. उन वोटों को चुराकर पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बन गए. 

Advertisement
गौरव वल्लभ ने क्या कहा?

बीजेपी के नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि 2024 का लोकसभा चुनाव इल्लीगल है तो वह अपने संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दें. आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का बीड़ा उठाकर काम कर रहे हैं. वो लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं. एक संसद सदस्य ‘मॉकरी ऑफ पार्लियामेंट’ कर रहा है. उन्होंने कहा, 

मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि जो लोग वहां बैठे हैं, उनको हमेशा ‘मॉक पार्लियामेंट’ में ही बैठाए. रियल पार्लियामेंट में बैठने के लायक कोई नहीं है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इनकी इच्छा पूरी करें कि यह मॉक पार्लियामेंट ही करते रहें.

पीयूष गोयल ने की निंदा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस सभी बनी-बनाई कॉन्स्टिट्यूशनल अथॉरिटीज़ को गिराने की कोशिश कर रही है. एक दिन वो पार्लियामेंट पर हमला करते हैं. दूसरे दिन इलेक्शन कमीशन पर और तीसरे दिन सुप्रीम कोर्ट को टारगेट करते हैं. जब उन्हें फेवर में फैसला मिलता है, तो सब ठीक हो जाता है. जब वो इलेक्शन हार जाते हैं और देखते हैं कि लोग उनका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं तो उनके पास हिंसा का सहारा लेना और अराजकता फैलाना ही एकमात्र ऑप्शन बचता है. उन्होंने कहा, 

Advertisement

मैं राहुल गांधी के बर्ताव की निंदा करता हूं. मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी की उनके बिल्कुल शर्मनाक कमेंट्स और लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोपों की बुराई करता हूं. पीएम नरेंद्र मोदी के अंडर डेमोक्रेसी मजबूत है.

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सिंबॉलिक पब्लिक इंपीचमेंट प्रोग्राम पर गोयल ने कहा कि इंडिया के लोगों ने पहले ही INDIA ब्लॉक को रिजेक्ट कर दिया है. फिर किसी मोशन का सवाल ही कहां उठता है? मुझे लगता है कि कांग्रेस को खुद को समझने की ज़रूरत है. उन्हें ये देखना होगा कि इंडिया के लोग उन्हें बार-बार क्यों रिजेक्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः 'मोदी-शाह से भी निपटेंगे, अभी पहला निशाना ज्ञानेश कुमार', मॉक संसद में बोले राहुल गांधी

सुधांशु त्रिवेदी क्या बोले?

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत में अराजकता पैदा करने की कोशिश में बार-बार नाकाम होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी अपने बागी तेवर वाले युवराज राहुल गांधी की भावनाओं को संतुष्ट करने के लिए एक नया भ्रम पैदा कर रही है. राहुल गांधी अब एक मॉक पार्लियामेंट (प्रतीकात्मक संसद) आयोजित करके यह भ्रम पैदा कर रहे हैं कि उन्हें अपनी पसंद की संसद मिल गई है लेकिन कांग्रेस पार्टी की परेशानी यह है कि उसकी इस मॉक पार्लियामेंट का अब सीमा पार से भी मजाक उड़ाया जा रहा है.

वीडियो: IDBI Bank: राहुल गांधी ने बैंक एम्प्लॉईज को लिखी चिट्ठी, मोदी सरकार पर क्या कहा?

Advertisement