रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम IPL 2024 में अपना तीसरा मैच हार गई. तीन मैचों में RCB की टीम की ये दूसरी हार है. कोलकाता ने 17 ओवर में 182 रनों का टारगेट चेज़ कर 7 विकेट से मैच जीत लिया. RCB के लिए विराट कोहली (Virat Kohli against KKR) ने सबसे ज्यादा रन स्कोर किए. दूसरे एंड पर कोहली को उतना सपोर्ट नहीं मिला. इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar on Virat Kohli inning) का एक बयान सामने आया है. कोहली का सपोर्ट करते हुए गावस्कर ने कहा कि कब तक कोहली अकेले रन बनाते रहेंगे.
‘कोहली अकेले कितना कुछ करेंगे’, RCB को पूर्व क्रिकेटर की बात सुन लेनी चाहिए वरना..
Virat Kohli का सपोर्ट करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि कब तक कोहली अकेले रन बनाते रहेंगे. ये टीम गेम है, एक अकेले आदमी का खेल नहीं.

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच के बाद सुनील गावस्कर ने ब्रॉडकास्टर्स से बात की. गावस्कर ने कहा कि कोहली को दूसरे छोर से कोई सपोर्ट नहीं मिला. पूर्व क्रिकेटर ने कहा,
आप मुझे बताएं कि कोहली अकेले कितना कुछ करेंगे. किसी को उनका साथ देना चाहिए. अगर आज किसी ने उनका साथ दिया होता तो उन्होंने निश्चित रूप से 83 के बजाय 120 रन बनाए होते. ये टीम गेम है, एक अकेले आदमी का खेल नहीं. उन्हें आज कोई सपोर्ट नहीं मिला.
विराट कोहली की पारी की तारीफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने भी की. वॉटसन ने कहा,
कोहली ने एक और रिकॉर्ड बनायाये सामान्य चिन्नास्वामी की पिच नहीं थी. विकेट धीमा था. विराट कोहली ने KKR पर दबाव बनाया और पारी को संभाले रखा.
विराट कोहली ने KKR के खिलाफ मैच में 36 गेंदों पर अपना पचासा पूरा कर लिया था. विराट ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. RCB के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का. कोहली ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती को छक्का लगाकर अपना 240वां सिक्स लगाया. टीम के लिए क्रिस गेल ने 239 सिक्स लगाए हैं. इसके बाद नंबर आता है एबी डिविलियर्स का. एबी ने 238 छक्के लगाए हैं.
टॉस हारने के बाद बैटिंग करने उतरी RCB की पारी 20 ओवर में 182 रनों पर खत्म हुई थी. टीम के लिए कोहली ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए. दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों में 20 रनों की तेज पारी खेली. इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 33 और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रन बनाए. KKR के लिए आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए. सुनील नरेन को एक विकेट मिला.
KKR की टीम ने 17 ओवर में 186 रन बनाकर मैच जीत लिया. फिलिप सॉल्ट ने 30 और सुनील नरेन ने 47 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने 50 और श्रेयस अय्यर ने 39 रनों की पारी खेली. RCB के लिए यश दयाल, मयंक डागर और विजयकुमार विशक ने एक-एक विकेट लिए. RCB की तीन मैचों में ये दूसरी हार है. वहीं KKR की टीम ने अपनी दूसरी जीत हासिल की.
वीडियो: विराट कोहली ने IPL 2024 के पहले मैच में ही इतना बड़ा रिकॉर्ड बना दिया













